झुमरीतिलैया में सात दिवसीय गणेशोत्सव भक्तिभाव के साथ संपन्न, विसर्जन शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
पूजा में उपस्थित श्रद्धालु भक्त | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया में सात दिनों तक चले गणेशोत्सव का समापन 101 व्यंजनों के भोग, भक्तिमय भजन-कीर्तन और उत्साहपूर्ण शोभायात्रा के साथ हुआ. भक्तों ने गणपति बप्पा को नम आँखों से विदाई दी.
झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट
झुमरीतिलैया(कोडरमा). शहर के दीना नाथ कैंपस स्थित दयानंद भदानी के आवास पर आयोजित सात दिवसीय गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ. पंडित सदन पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जिसमें यजमान के रूप में हर्ष भदानी शामिल हुए.
शाम में आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने “विघ्न हरण तुम देवता, कर दो बेड़ा पार” जैसे भजनों पर भक्ति का आनंद लिया. इस दौरान भगवान श्री गणेश को 56 भोग सहित लगभग 101 प्रकार के व्यंजनों का नैवेद्य अर्पित किया गया और महाआरती के बाद प्रसाद वितरित हुआ.
इंदरवा छठ तालाब में गणपति बप्पा को दी गई भावभीनी विदाई
रविवार को अबीर-गुलाल और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भगवान गणपति की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ इंदरवा स्थित छठ तालाब में प्रतिमा का विसर्जन कर बप्पा को भावभीनी विदाई दी.
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे श्रद्धालु
इस धार्मिक आयोजन में कृष्णा भदानी, राजेश भदानी, मुरारी भदानी, संकल्प भदानी, हर्ष भदानी, अरविंद पवनचौदा, रवि कुमार, पप्पू कुमार भदानी, अनमय कुमार, अर्पण कुमार, राखी भदानी, मधु भदानी, वीणा भदानी, रेखा पवनचौदा, रश्मि देवी, अर्चना देवी, अनुराधा देवी, सीमा आर्या, नेहा भदानी, अनीता भदानी, सुजल भदानी, संस्कार आर्या, आदित्य सिंह, हर्षित भारद्वाज और अनंत भदानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.
ये भी पढ़ें: राधाष्टमी पर झुमरीतिलैया में 'प्रेरणा शाखा' ने शुरू किया 'एक घर, एक गो-गुलक' अभियान, 20 गो-गुलकों का किया वितरण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए