कोडरमा के दिनेश रविदास बने ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के राज्य सहायक महासचिव, अधिवक्ताओं में हर्ष
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन झारखंड के पांचवें राज्य सम्मेलन में कोडरमा के दिनेश रविदास को सहायक महासचिव बनाया गया. यह मनोनयन अधिवक्ताओं और विधि छात्रों के लिए हर्ष का विषय है.
कोडरमा. ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन झारखंड राज्य का पांचवां राज्य सम्मेलन 19 और 20 सितंबर को बोकारो में आयोजित हुआ. इस सम्मेलन में कोडरमा, गिरिडीह, साहेबगंज, बोकारो, धनबाद, खूंटी, रांची, जामताड़ा, लोहरदगा और गोड्डा समेत 14 जिलों के सैकड़ों अधिवक्ता एवं विधि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. दो दिवसीय आयोजन के दौरान अधिवक्ताओं और विधि के विद्यार्थियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये.
दिनेश रविदास को मिली राज्य कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी
सम्मेलन के दौरान कोडरमा के विधि छात्र सह सेवानिवृत्त समाहरणालय कर्मी दिनेश रविदास को राज्य कमेटी का सहायक महासचिव बनाया गया. उनके इस मनोनयन पर कोडरमा के अधिवक्ताओं और विधि छात्रों में हर्ष का माहौल है. दिनेश रविदास के मनोनयन पर गणेश कुमार दास, पिंटु कुमार, दिलीप कुमार, जी. रंजन, सचिन कुमार, राहुल कुमार समेत कई लोगों ने बधाई दी.
राष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों की रही मौजूदगी
इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शिरकत की. कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य, राष्ट्रीय महासचिव एवं सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता पीवी सुरेंद्रनाथ, तथा पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट के अधिवक्ता चितरंजन चक्रवर्ती मुख्य रूप से शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 456 यात्री पकड़े गये; 3.35 लाख रुपये जुर्माना वसूला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए