रामगढ़ के बरलंगा थाना के वार्षिक निरीक्षण में SP सख्त, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध पर अंकुश के निर्देश
बरलंगा थाना के वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना का निरीक्षण करते एसपी मुकेश कुमार लुणायत. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने बरलंगा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे, वारंटी गिरफ्तारी और अपराध रोकने के लिए सघन गश्ती पर जोर दिया. करम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए.
गोला से राजकुमार की रिपोर्ट गोला(रामगढ़). रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बरलंगा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जांच की और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया.
अपराध पर अंकुश के लिए सघन गश्ती का निर्देश
एसपी ने लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने सहित अन्य निर्देश दिये. उन्होंने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती करने का निर्देश भी दिया. साथ ही क्षेत्र में अड्डाबाजी करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
ये भी पढ़ें: ब्रजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत पर पूर्व विधायक भाई ने उठाये सवाल, कहा- पकड़कर हत्या की गयी; उच्चस्तरीय जांच की मांग
करम पर्व को लेकर विशेष सतर्कता
एसपी ने करम पर्व को लेकर भी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने, संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखने तथा पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए सतर्क रहने को कहा.
मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार, एएसआई अरुण चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती की तैयारी तेज, आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी; अब शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए