भुरकुंडा में गरीब समाज सेवी संघ ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंदों के बीच बांटा नाश्ता

Updated:
विज्ञापन

जरुरत मंदों के बीच खाना वितरण करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा में गरीब समाज सेवी संघ ने एक नेक काम किया है. संघ के सदस्यों ने दांतवन और पत्तल-दोना बेचकर जीवनयापन करने वाले गरीब लोगों को नाश्ता बांटा. संघ का मानना है कि जरूरतमंदों की मदद करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है.

विज्ञापन

भुरकुंडा(रामगढ़). जिले में गरीब समाज सेवी संघ की ओर से रविवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए विशेष सेवा कार्य किया गया. संघ के सदस्यों ने भुरकुंडा के संकट मोचन मंदिर परिसर से लेकर बिरसा चौक तक अभियान चलाया. इस दौरान दातुन और पत्तल-दोना बेचकर जीवन यापन करने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए.

विज्ञापन

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का सहयोग ही मुख्य उद्देश्य

सेवा कार्य के दौरान संघ के सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब लोगों की निस्वार्थ मदद करना ही संघ की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि गरीब समाज सेवी संघ का गठन ही समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के सहयोग के उद्देश्य से किया गया है. पप्पू सिंह ने संघ के सभी सदस्यों के सेवा भाव की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह मिल-जुलकर गरीबों की सेवा का कार्य जारी रहेगा.

अभियान में संघ के कई सदस्य रहे उपस्थित

इस सेवा अभियान के अवसर पर संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे. मौके पर अध्यक्ष मनोज राम, सचिव पप्पू सिंह, सक्रिय सदस्य विनोद साव, रमेश राम, प्रदीप अग्रवाल, सोहन साव, करमु मोदी, अजय सोनी, तीज राम, लीला सागर, पिंकी सागर सहित संघ के अन्य कई सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के बरलंगा थाना के वार्षिक निरीक्षण में SP सख्त, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध पर अंकुश के निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola