रास्ता बंद होने पर भड़के ग्रामीण, रामगढ़ में 10 घंटे ठप कराया आउटसोर्सिंग का काम

Updated:
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ आंदोलन में शामिल रस्का टोला के ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रस्का टोला के विस्थापित ग्रामीणों ने रास्ता न मिलने और युवक को रोजगार से हटाने के विरोध में आउटसोर्सिंग कंपनी का काम 10 घंटे तक बंद रखा. अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला सुलझा.

विज्ञापन

उरीमारी से सुरेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट

विज्ञापन

उरीमारी (रामगढ़). बिरसा परियोजना के तहत पोटंगा पंचायत के रस्का टोला के विस्थापित ग्रामीणों ने रास्ता नहीं मिलने के विरोध में आउटसोर्सिंग कंपनी का काम करीब 10 घंटे तक बंद करा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी ने गांव आने-जाने का रास्ता दोनों तरफ से बंद कर दिया है. इस वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है.

विस्थापित युवक को काम से हटाने पर भी जताया विरोध

ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने गांव के एक विस्थापित युवक को भी काम से हटा दिया था. इसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी. ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के बारे में पहले भी कंपनी के अधिकारियों को बताया गया था, लेकिन कोई खास कदम नहीं उठाया गया.

10 घंटे की बातचीत के बाद खत्म हुआ आंदोलन

इसके बाद ग्रामीणों ने शनिवार को मिलकर आउटसोर्सिंग का काम बंद कर दिया. काम रुकने की खबर मिलते ही सीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की. करीब 10 घंटे तक चली बातचीत के बाद, अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने का भरोसा दिलाया.

ये भी पढ़ें: गुमला में कुदाल से काटकर मां की हत्या, बेटी की आंखों के सामने वारदात, आरोपी को उम्रकैद

रास्ता देने और युवक को काम पर रखने पर सहमति

ग्रामीणों को आने-जाने के लिए रास्ता देने और काम से निकाले गए विस्थापित युवक को फिर से नौकरी पर रखने पर सहमति बनी. इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया और आउटसोर्सिंग का काम फिर से शुरू हो गया.

आंदोलन में ये ग्रामीण रहे शामिल

आंदोलन में जुरा सोरेन, जतरू सोरेन, सुखदेव मांझी, मुंशी सोरेन, मोहन सोरेन, गुप्ता सोरेन, मनीराम मरांडी, विजय सोरेन, मुन्ना सोरेन, राहुल सोरेन, राजू सोरेन, जयपाल सोरेन, प्रदीप मरांडी, नरेश टुडू, सुनीता देवी, प्रिय देवी, प्रमिला देवी, किरण देवी, सुष्मिता देवी, अग्नि देवी, जिरवा देवी, संगीता देवी, बिरसी देवी, तालोंमुनि देवी, लालमती सोरेन, टेम्नी देवी और राजंती देवी जैसे कई ग्रामीण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: चंदवा में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबा चालक; ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola