रामगढ़ के हेसालौंग में 25 सितंबर को मनाया जाएगा जयंत गांगुली का स्मृति दिवस, भाकपा माले की बैठक में लिया गया निर्णय
मौके पर उपस्थित भाकपा माले के कार्यकर्ता
हेसालौंग में भाकपा माले की बैठक आयोजित की गई. इसमें पार्टी की मजबूती, सदस्यता विस्तार और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया. 25 सितंबर को जयंत गांगुली का स्मृति दिवस मनाया जाएगा.
रामगढ़. जिले के गिद्दी स्थित हेसालौंग पार्टी कार्यालय में रविवार को भाकपा माले की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता रामदेव राम ने की, जबकि संचालन कौलेश्वर रजवार द्वारा किया गया. बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.
25 सितंबर को स्मृति दिवस मनाने की घोषणा
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 25 सितंबर को हेसालौंग में जयंत गांगुली का स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से मनाया जाएगा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया.
संगठन विस्तार और जनआंदोलन तेज करने का संकल्प
बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, व्यापक सदस्यता विस्तार और जनसरोकार से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन को तेज करने पर विशेष बल दिया. इसके साथ ही पार्टी की नीतियों व गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई.
इस अवसर पर विनोद प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश गोप, महेश गोप, मनीष यादव, दिलीप रजवार, जलेश्वर रजवार, राजेश यादव, गोविंद राम, अमृत राणा, मदन रवानी, कंदू गोप और बहादूर गोप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: भुरकुंडा में गरीब समाज सेवी संघ ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंदों के बीच बांटा नाश्ता
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए