ब्रजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत पर पूर्व विधायक भाई ने उठाये सवाल, कहा- पकड़कर हत्या की गयी; उच्चस्तरीय जांच की मांग
बृजेश गंझू के भाई गणेश गंझू
टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के बड़े भाई और पूर्व विधायक गणेश गंझू ने पुलिस के मुठभेड़ के दावे पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि ब्रजेश को कहीं और से पकड़कर बाद में दूसरे स्थान पर ले जाकर मारा गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं.
चतरा. चतरा में टीएसपीसी सुप्रीमो सरदार उर्फ ब्रजेश गंझू के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर आई है. उनके बड़े भाई और सिमरिया के पूर्व विधायक गणेश गंझू ने पुलिस के इस दावे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रजेश को मुठभेड़ में नहीं मारा गया, बल्कि कहीं और से पकड़कर दूसरे स्थान पर ले जाकर हत्या की गई.
पूर्व विधायक ने कहा- घटना पर संदेह
गणेश गंझू ने कहा कि जिस तरह से घटना की खबरें सामने आ रही हैं, उससे उन्हें संदेह है कि उनके भाई को पकड़कर मारा गया है. उन्होंने कहा कि ब्रजेश अक्सर उनसे कहा करता था कि वह बड़े पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है और उसे कुछ नहीं होगा.
पूर्व विधायक ने दावा किया कि ब्रजेश को किसी अन्य स्थान से पकड़ा गया और बाद में दूसरे स्थान पर ले जाकर मारा गया. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जुटायी जा रही है. यदि जांच में उनकी आशंका सही पायी जाती है, तो कथित फर्जी मुठभेड़ की उच्चस्तरीय जांच के लिए ज़रूरी कदम उठाये जायेंगे.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ब्रजेश गंझू के मारे जाने की खबर के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर पर लोगों की भीड़ जुट रही है. परिवार के सदस्य घटना को लेकर सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: वाराणसी में मुठभेड़: UP ATS की कार्रवाई में चतरा का 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू ढेर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए