ब्रजेश गंझू के मारे जाने की खबर से लावालौंग में असर, ममार्हत चौक की कई दुकानें बंद

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूपी एटीएस ने टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार को वाराणसी में मुठभेड़ में मार गिराया. इस खबर के बाद लावालौंग क्षेत्र में इसका असर देखा गया, जहाँ कई दुकानें बंद रहीं. स्थानीय लोगों के बीच ब्रजेश गंझू को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं.

विज्ञापन

लावालौंग(चतरा). टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार के मारे जाने की खबर के बाद लावालौंग क्षेत्र में इसका असर देखने को मिला. ममार्हत चौक की कई दुकानें बंद रहीं. बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखी. स्थानीय लोगों के बीच ब्रजेश गंझू को लेकर अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं.

विज्ञापन

संगठन में रणनीति बनाने में थी भूमिका

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि संगठन में प्रमुख भूमिका में रहने के बावजूद ब्रजेश गंझू आम तौर पर हथियार लेकर लोगों के बीच नहीं घूमते थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, उनमें क्रूरता का भाव नजर नहीं आता था.

लोगों का कहना है कि ब्रजेश गंझू संगठन के शुरुआती दौर से ही इससे जुड़ा हुआ था और संगठन में रणनीति बनाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी.

ये भी पढ़ें: ब्रजेश गंझू की मौत से TSPC के पुराने नेतृत्व को बड़ा झटका, कई प्रमुख कैडर गिरफ्तार; चतरा में कैसे कमजोर हुआ संगठन का नेटवर्क?

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ी पुलिस की सक्रियता

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा. प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गतिविधियां बढ़ी हुई नजर आयीं.

रविवार की अहले सुबह यूपी एटीएस ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई की. उन्होंने 30 लाख के इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो सरदार उर्फ ब्रजेश गंझू को मुठभेड़ में मार गिराया.

ये भी पढ़ें: ब्रजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत पर पूर्व विधायक भाई ने उठाये सवाल, कहा- पकड़कर हत्या की गयी; उच्चस्तरीय जांच की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola