संगीत शिक्षिका साक्षी कुमारी को मिला वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित होती साक्षी कुमारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया की संगीत शिक्षिका साक्षी कुमारी को नई दिल्ली में 'वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. विद्यापुरी निवासी और हजारीबाग स्थित संगीत महाविद्यालय की संगीत शिक्षिका व निदेशक साक्षी कुमारी को 20 सितंबर को नई दिल्ली में वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान द इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ, सुप्रीम कोर्ट सभागार में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन एवं विचार-प्रस्तुतीकरण समापन महोत्सव में प्रदान किया गया.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 51 विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को शिक्षा, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. समारोह में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की मौजूदगी रही.

संगीत शिक्षा में योगदान के लिए सम्मान

साक्षी कुमारी को संगीत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने इसे अपने गुरुजनों, विद्यार्थियों और झुमरीतिलैया की जनता को समर्पित किया.

शहर में खुशी का माहौल

साक्षी कुमारी की उपलब्धि पर विद्यापुरी सहित पूरे झुमरीतिलैया में खुशी का माहौल है. शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola