सिमडेगा में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम, छात्रों को बताया नशे का खतरा

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अक्षय सिन्हा क्लासेस द्वारा 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था.

विज्ञापन

सिमडेगा. युवाओं को नशे से दूर रखने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अक्षय सिन्हा क्लासेस के तत्वावधान में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

युवा शक्ति को बताया देश की बड़ी ताकत

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता केंद्र सरकार में लेखपाल के रूप में कार्यरत सौरीना टेटे ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. देश की युवा आबादी उसकी बड़ी ताकत है, लेकिन नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है. उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- बेटे राकेश को विधायक बनते देखना चाहती थीं Vimla Pradhan, 2009 और 2014 में लगातार बनीं MLA

क्विज के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों की दी जानकारी

कार्यक्रम में ‘मेरा भारत’ के तहत आयोजित होनेवाले क्विज की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई. इस दौरान युवाओं को देश के विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर विद्यार्थियों और अतिथियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली. युवा कार्यकर्ता सुबास महतो, सौरभ सिन्हा और संजय पान ने भी युवाओं को सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गान के साथ हुआ.

शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी

अक्षय सिन्हा क्लासेस के संस्थापक राज आनंद सिन्हा ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना समय की जरूरत है. सकारात्मक सोच और जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- CM Hemant Soren की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola