लचरागढ़ में 22 सितंबर को मनेगा करम पर्व महोत्सव, लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के सिमडेगा जिले के लचरागढ़ में श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित विद्यालय में 22 सितंबर को धूमधाम से करम पर्व महोत्सव मनाया जाएगा. इस आयोजन में प्रसिद्ध लोक गायक जगदीश बड़ाईक सहित कई कलाकर शिरकत करेंगे.

विज्ञापन

धर्मवीर सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

बानो (सिमडेगा): प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित श्रीहरि वनवासी विकास समिति, झारखंड द्वारा संचालित विवेकानंद शिशु/विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में प्रकृति का महापर्व करम पर्व महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि महोत्सव का आयोजन 22 सितंबर 2026, मंगलवार को विद्यालय परिसर में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- गांधी जयंती पर बानो के बांकी में होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, 1 अक्टूबर तक होगा नामांकन

लोक कलाकारों की रहेगी मौजूदगी

करम पर्व महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रसिद्ध लोक गायक जगदीश बड़ाईक शामिल होंगे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज, सिमडेगा के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर और झारखंड के लोक गायक संदीप नाग उपस्थित रहेंगे. आमंत्रित कलाकार के रूप में गोपाल बरला अपनी प्रस्तुति देंगे.

पूजन के साथ शुरू होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत 22 सितंबर की शाम 7:30 बजे करम पूजन के साथ होगी. इसके बाद करम पर्व की परंपरा और संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. वहीं, 23 सितंबर, बुधवार को सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद विसर्जन कार्यक्रम होगा.

विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के लोगों से करम पर्व महोत्सव में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है. विद्यालय का संचालन श्रीहरि वनवासी विकास समिति, झारखंड द्वारा किया जाता है.

ये भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉकर के लिए बंद है जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, 18 अक्तूबर तक निषेधाज्ञा लागू, जानें वजह

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola