गांधी जयंती पर बानो के बांकी में होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, 1 अक्टूबर तक होगा नामांकन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के बानो में 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। बालक और बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को शानदार पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन

धर्मवीर सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

बानो (सिमडेगा): गांधी जयंती के अवसर पर युवा क्लब बांकी के तत्वावधान में सेवामंडल विद्यालय बांकी मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे किया जाएगा. इसकी तैयारी आयोजन समिति की ओर से शुरू कर दी गई है.

आयोजन समिति के सुलेमान डांग ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग ए एवं बी तथा बालिका वर्ग ए एवं बी की टीमें हिस्सा लेंगी. बालक वर्ग ए और बी में अधिकतम 12-12 टीमों तथा बालिका वर्ग ए और बी में 6-6 टीमों को प्रवेश दिया जायेगा. सभी वर्गों के लिए प्रवेश शुल्क 2551 रुपए निर्धारित किया गया है.

ये भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉकर के लिए बंद है जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, 18 अक्तूबर तक निषेधाज्ञा लागू, जानें वजह

विजेता और उपविजेता टीमों को मिलेगा पुरस्कार

प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार दिया जाएगा. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा. बालक वर्ग में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के रूप में खस्सी दी जाएगी. वहीं, बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार खस्सी और द्वितीय पुरस्कार 15 किलो बॉयलर मुर्गा निर्धारित किया गया है.

सुबह 7 बजे होगा ओपनिंग मैच

टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच सुबह 7 बजे खेला जाएगा. इस मैच की विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में खस्सी दी जाएगी. इसके बाद सुबह 7:30 बजे से 9 बजे के बीच ऑफर मैच खेला जाएगा. आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में ऑफ साइड का नियम लागू नहीं होगा. खेल के दौरान किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में आयोजन समिति जिम्मेदार नहीं होगी. मैदान के अंदर सभी निर्णय लाइंसमैन और रेफरी के अधीन होंगे. सभी टीमों के लिए अपनी जर्सी और फुटबॉल लाना अनिवार्य किया गया है.

ये भी पढ़ें- Ranchi में एम्स की तर्ज पर खुलेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का डीपीआर तैयार

1 अक्टूबर तक करा सकेंगे नामांकन

प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छुक टीमों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8580161656 और 7091362820 पर संपर्क किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola