झारखंड में तेज हवा और बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है. 19 मई तक राज्यभर में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के कुछ हिस्सों में मई महीने में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार की दोपहर और रात में बारिश (20 मिमी) हुई. कहीं-कहीं करीब 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जिससे कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बुधवार को राज्य में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश चाईबासा में हुई. राजधानी का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में 36 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. 

विज्ञापन

14 मई का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई को राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. 

15-16 मई को अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई को गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवधर, जामताड़ा और गिरिडीह में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 16 मई को रांची समेत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में तेज आंधी, गर्जन और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे नहीं रुकने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. 15 और 16 मई को अन्य जिलों में भी तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया.

19 तक बदला रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. इस दौरान तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 17 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा, बादल, वज्रपात और बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola