2 कट बंद होते ही रातू रोड Flyover पर चढ़ना हुआ मुश्किल, लोगों को लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर

Updated:
विज्ञापन

फ्लाइओवर तक लोगों का पहुंचना हुआ मुश्किल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के रातू रोड फ्लाइओवर पर चढ़ने का रास्ता अब मुश्किल हो गया है. दो महत्वपूर्ण कट बंद होने से पंडरा, शाहदेवनगर जैसे इलाकों के लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और दूरी दोनों बढ़ गई है.

विज्ञापन

रांचीः रातू रोड फ्लाइओवर पर चढ़ने के लिए पहले जहां रास्ता आसान था, वहीं अब लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. इटकी रोड की ओर से आने वाले लोगों के लिए फ्लाइओवर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. एक के बाद एक दो बड़े कट बंद किये जाने से पंडरा, शाहदेवनगर समेत आसपास के बड़े इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. फ्लाइओवर पर चढ़ने के लिए अब लोगों को काफी घूमना पड़ रहा है. पहले वे झारखंड नर्सरी के बगल से घुसकर सर्ड के रास्ते से सीधे फ्लाइओवर तक पहुंच जाते थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- JPSC Case: बुधेश्वर भगत की जमानत खारिज, फरार सत्यपाल सिंह को भी अग्रिम राहत नहीं

पहले आसान था फ्लाइओवर तक पहुंचना, अब दूरी बढ़ी

यह सड़क चौड़ी और अच्छी स्थिति में होने के कारण लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती थी. लेकिन कुछ माह पहले मुख्य मार्ग के कट को बंद कर दिया गया. इसके बाद लोग ओटीसी ग्राउंड जाने वाले रास्ते से होकर फ्लाइओवर पर पहुंचने लगे. इससे थोड़ी दूरी बढ़ी, लेकिन लोगों का आवागमन जारी रहा. अब ओटीसी ग्राउंड की ओर जाने वाले रास्ते का बड़ा कट भी बंद कर दिया गया है. दोनों महत्वपूर्ण कट बंद होने के बाद लोगों के लिए फ्लाइओवर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. अब उन्हें पंडरा की ओर जाकर वापस लौटना पड़ रहा है.

पंडरा से हरमू तक के लोगों का रास्ता प्रभावित

दोनों महत्वपूर्ण कट बंद होने का असर पंडरा, शाहदेवनगर समेत बड़े इलाके के लोगों पर पड़ रहा है. इटकी रोड, बस स्टैंड, बजरा, पिपरटोली और हरमू की ओर जाने वाले लोगों को अब अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है. इटकी रोड की ओर जाने के लिए नीचे से फ्लाइओवर के आगे जाकर यू-टर्न लेना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के लिए पहले फ्लाइओवर तक पहुंचना आसान था, लेकिन दोनों कट बंद होने के बाद रोजाना आने-जाने वालों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है. इससे समय और दूरी दोनों बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें- झारखंड और ऑस्ट्रेलिया आएंगे साथ! CM हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच, खनन से लेकर खेल तक में बनेगी पार्टनरशिप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola