मौसम: कहां होगी बारिश और कहां सताएगी गर्मी? आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 15-16 मई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना है, साथ ही 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 15 से 17 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका ) और सिक्किम में, 20 मई तक बिहार में, 15 मई को ओडिशा में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

15 मई को विदर्भ में और 17 मई तक छत्तीसगढ़ में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकतीं हैं. 15 और 16 मई को कोंकण और गोवा में, जबकि 15 से 16 मई के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

यहां भारी बारिश होने की संभावना

15 से 18 मई के बीच केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में कई जगह 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. 15 से 19 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 17 मई तक केरल में, 15 से 17 मई के बीच दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

15 से 17 मई के बीच दिल्ली का मौसम काफी गर्म रहने वाला है, जहां अधिकतम तापमान 40-42°C के आसपास बना रहेगा. 15 मई को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा, सुबह में 50 किमी/घंटा तक) की संभावना है. वहीं 16 और 17 मई को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि 17 मई को दिन में 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान में भीषण गर्मी

राजस्थान 14 मई को भी भीषण गर्मी की चपेट में रहा. फलौदी सबसे गर्म स्थान रहा और अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 15 मई को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. अगले 48 घंटों में दिन के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में भी गर्मी से लोग परेशान

मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण लोगों को सुबह और रात के वक्त भी राहत नहीं मिल पा रही है और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 14 मई को इंदौर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश का बड़ा हिस्सा ‘हीट जोन’ में बना हुआ है.

अगले 24 घंटों के लिए इंदौर, रतलाम, उज्जैन, धार, देवास और गुना जिलों के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. ‘ऑरेंज अलर्ट के जरिये इन जिलों में लोगों को अत्यधिक गर्मी के मद्देनजर सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पांडे के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक-दो दिन में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola