गोपालगंज में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपा नेता

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर राहुल गांधी का पुतला फूंका और राष्ट्रहित की अनदेखी का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Vande Mataram Insult: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी करते हुए मौनिया चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है. राष्ट्रीय गीत के प्रति किसी भी प्रकार का अपमान देश की भावनाओं को आहत करने वाला है. कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रहित और राष्ट्रीय भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की जनता राष्ट्रीय गौरव से जुड़े ऐसे किसी भी कृत्य को स्वीकार नहीं करेगी. ‘वंदे मातरम्’ देश के करोड़ों लोगों की आस्था और गौरव से जुड़ा है. इसके सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहेंगे.

पैदल मार्च में लगाए नारे

पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक निकाले गये पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाए. मौनिया चौक पहुंचने के बाद राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया गया.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप गिरि, विनोद सिंह, मार्कण्डेय शर्मा, शिवकुमार उपाध्याय, राजू चौबे, दीपक कुमार दीपू, दुर्गा राय, मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, चंदन तिवारी, प्रमोद गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, राहुल राणा सिंह, भारत सिंह, सत्येंद्र सिंह, दीपक साह, दीपक वर्णवाल, मनोज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन