गोपालगंज के चनावे जेल में डीएम ने लगाया बंदी दरबार, बंदियों ने रखीं समस्याएं और मांगें

Updated:
विज्ञापन

चनावे जेल में निरीक्षण करने जाते डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के डीएम समीर सौरभ ने चनावे मंडल कारा का निरीक्षण किया और बंदियों के लिए बंदी दरबार का आयोजन किया. उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सीधे सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. जेल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता पर है.

विज्ञापन

Gopalganj News: डीएम समीर सौरभ ने सोमवार को मंडल कारा चनावे का निरीक्षण किया. इस दौरान कारा परिसर में बंदी दरबार का आयोजन किया गया. डीएम ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. बंदी दरबार में बंदियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को डीएम के समक्ष रखा.

विज्ञापन

बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

बंदियों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों से डीएम को अवगत कराया. डीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कारा प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा.

फोटो नं 31- जेल की रेकॉर्ड को परखते डीएम | Prabhat Khabar Network

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता

डीएम समीर सौरभ ने कहा कि कारा में निरुद्ध बंदियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने बंदियों के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया.

कारा प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कारा प्रशासन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बंदियों की समस्याओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत गंभीरता से लिया जाए और जिन मामलों का समाधान संभव है, उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

इस अवसर पर मंडल कारा चनावे के अधीक्षक सहित कारा प्रशासन के पदाधिकारी और कर्मी तथा बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन