अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, देश सुरक्षित नहीं रहेगा

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

Amit Shah Today News: सिलीगुड़ी में अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने में देरी को लेकर पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना. जानिए सुरक्षा मुख्यालय और सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर गृह मंत्री के क्या ऐलान किया.

विज्ञापन

Amit Shah Today News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो पश्चिम बंगाल और न ही भारत सुरक्षित रह सकता है. शाह ने आरोप लगाया कि कई बार अनुरोध किये जाने के बावजूद बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा करने के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध नहीं करायी. अमित शाह ने उत्तर बंगाल के अपने दौरे के दूसरे दिन यहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फ्रंटियर मुख्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में ममता बनर्जी पर निशाना साधा.

विज्ञापन
कोट मैंने सीमा पर बीएसएफ द्वारा बाड़ लगाये जाने के लिए जमीन मुहैया कराने को लेकर कई बार गुहार लगायी, लेकिन ममता बनर्जी ने इसे अनसुना कर दिया. मैं वर्ष 2014 से सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए 1,129 एकड़ जमीन की मांग कर रहा था. राज्य में (मुख्यमंत्री) शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद ही हमें यह जमीन मिली. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री निमंत्रण भेजे जाने के बावजूद एसएसबी के समारोहों में कभी शामिल नहीं हुए. एसएसबी कोई राजनीतिक संगठन नहीं है. यह बल ऐसी बातों से ऊपर है. -अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने एसएसबी या सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कार्यक्रमों में कभी हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले बलों के प्रति इस तरह की उदासीनता से गलत संदेश जाता है. उन्होंने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को इस चलन को तोड़ने के लिए बधाई दी.

ये भी पढ़ें: ‘चिकन नेक’ पर अभेद्य ‘स्मार्ट ग्रिड’ पर मंथन के लिए अमित शाह पहुंचे सिलीगुड़ी, शुभेंदु अधिकारी ने किया स्वागत

‘अब चिट्ठी लिखने से पहले परियोजना को मिल जाती है मंजूरी’

राज्य में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद बृहस्पतिवार शाम बागडोगरा पहुंचे शाह ने केंद्र की सुरक्षा संबंधी जरूरतों पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की. उन्होंने कहा- हमें सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए जो भी चाहिए था, वह शुभेंदु अधिकारी के सत्ता में आने के बाद से मिला. अब तो परियोजनाओं के लिए औपचारिक पत्र भेजे जाने से पहले ही राज्य की मंजूरी मिल जाती है.

शुभेंदु का यहां होना सोने पर सुहागा : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा- अत्यंत संवेदनशील सिलीगुड़ी गलियारे की सुरक्षा मजबूत करने के लिए हमें 560 एकड़ जमीन की जरूरत थी. ममता बनर्जी की (पूर्व) सरकार ने इतने वर्षों तक यह जमीन नहीं दी. मैं सत्ता में आने के तुरंत बाद जमीन देने की मंजूरी के लिए शुभेंदु अधिकारी को धन्यवाद देना चाहता हूं. आज इस कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी हमारे लिए सोने पर सुहागा है.

ये भी पढ़ें: अमित शाह का बड़ा ऐलान- बंगाल में घुसपैठ और मवेशी तस्करी पर अब परमानेंट ब्रेक, अपराधी जायेंगे जेल

सिलीगुड़ी में बनेगा सीमा सुरक्षा प्रशासन मुख्यालय

अमित शाह ने सिलीगुड़ी में 80 एकड़ भूमि पर सीमा सुरक्षा प्रशासन मुख्यालय के निर्माण की घोषणा की. उन्होंने कहा कि आवाजाही सुगम बनाने के लिए देशभर में प्रस्तावित 7 परिवहन गलियारों में शामिल सिलीगुड़ी-नयी दिल्ली परिवहन गलियारे का निर्माण बहुत जल्द होगा.

वंदे मातरम् को 150 साल बाद मिली मान्यता : शाह

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आजादी के बाद देश की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा इसे उचित सम्मान नहीं दिये जाने से वह दुखी थे. उन्होंने कहा- इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाया गया, लेकिन इससे पहले भारत में ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण कभी नहीं गाया गया था.

इस साल उसे वह सम्मान मिला, जिसका वह हकदार है. ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा इसकी रचना के 150वें वर्ष में देश ने आखिरकार इस गीत को उचित मान्यता दी. गृह मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से वर्तमान और भावी पीढ़ियों को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वास्तविक राष्ट्रवादी सोच और उनके योगदान को अधिक स्पष्टता एवं विस्तार से समझने में मदद मिलेगी.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola