repeatede वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा, हाथियों को भगाने का प्रयास जारी

Updated:
विज्ञापन

अधिकारी | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के रजरप्पा में हाथियों के झुंड ने बढ़ाई चिंता। वन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला, ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की दी गई सलाह।

विज्ञापन

रामगढ़. प्रधान वनरक्षी शंकर उरांव ने बताया कि गुरुवार देर रात रजरप्पा कॉलोनी क्षेत्र में हाथियों के झुंड के विचरण की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अविलंब मौके पर पहुंची. टीम ने क्षेत्र का जायजा लेते हुए हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर भगाने का प्रयास शुरू किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास

उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है. शंकर उरांव के अनुसार, फिलहाल हाथियों का झुंड जनियामारा जंगल में डेरा जमाये हुए है. वन विभाग की टीम आसपास के ग्रामीणों और कॉलोनीवासियों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है. साथ ही लोगों से हाथियों के झुंड के करीब नहीं जाने और किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की गयी है.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola