झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक, खान एवं खनिज संशोधन बिल का विरोध

Updated:
विज्ञापन

झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक | Prabhat Khabar Network

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन बिल का विरोध किया है। पार्टी ने इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

गोला : गोला के डाक बंगला स्थित गुनगुन पैलेस में गुरुवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार मुर्मू ने की, जबकि संचालन फकरुद्दीन अंसारी ने किया. बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये खान-खनिज संशोधन बिल को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव

झामुमो नेताओं ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के खनिज संसाधनों और स्थानीय लोगों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकार एवं हितों की रक्षा जरूरी है. बैठक में बिल के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया.

ये भी पढ़ें: MMDR BILL के खिलाफ कुजू में गरजी कांग्रेस, कहा- जनहित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

लोगों से जुड़ने की अपील

कार्यकर्ताओं से आंदोलन को पंचायत एवं गांव स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की गयी. मौके पर गीता देवी, रेणु देवी, शाहरुख मलिक, सुनील करमाली, सकलदेव करमाली, हेमंत मुर्मू, मारूफ अंसारी, कृष्णा मंडल, गंगाराम हांसदा, विश्वजीत महतो, महेश्वर मांझी, सुखदेव मरांडी, रूपलाल मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola