बंगाल में एक माह के अंदर खुलीं 14 बंद जूट मिलें, श्रमिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
जूट मिल में काम करते कामगार
Bengal Jute Mill : पश्चिम बंगाल में जूट उद्योग को नई रफ्तार मिली है. श्रम विभाग की पहल पर एक माह में 14 बंद जूट मिलें फिर से खुल गई हैं. इससे हजारों श्रमिकों को रोजगार मिला है और उनके चेहरे पर खुशी लौट आई है. कई अन्य मिलें भी जल्द खुलने की उम्मीद है.
बैरकपुर से मनोरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट
Bengal Jute Mill : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही जूट उद्योग को नयी रफ्तार देने के लिए श्रम विभाग ने पहल की है. राज्य में बंद पड़ी जूट मिलें अब एक-एक कर खुलने लगी हैं. लंबे समय से बंद पड़ी जूट मिलों को फिर से चालू करने की प्रक्रिया तेज हुई है. राज्य सरकार के श्रम विभाग की ओर से एक माह में बंद पड़ी 14 जूट मिलों को फिर से शुरू किया गया. इससे हजारों श्रमिकों को पुन: रोजगार मिला और उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है.
बंगाल में कभी 62 बड़ी मिलें थीं, अब 58 मिलें ही हैं
राज्य के श्रममंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि 62 बड़ी मिलें थीं, अब 58 मिलें ही हैं. तृणमूल के शासन काल में कई सारी मिलें बंद हो गयी थीं. जूट उद्योग के श्रमिकों की स्थिति खराब थी, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने से पहले ही आश्वासन दिया था कि जूट उद्योग का नयी रफ्तार दी जायेगी. उसी मुताबिक अब जूट मिलों पर फोकस किया जा रहा है.
फिलहाल चार जूट मिले बंद
विगत एक महीने में बंद पड़ीं लगभग 14 जूट मिलें खुल चुकी हैं, इनमें से कुछ में उत्पादन शुरू हो चुका है, तो कुछ में मेंटनेंस का कार्य चल रहा है. दो और जूट मिलें हैं, जो एक-दो दिनों के अंदर ही खुल जायेंगी. फिलहाल चार जूट मिले बंद रह गयी हैं, वह भी जल्द से जल्द खुलेंगी. जगदल जूट मिल में अगले सोमवार से उत्पादन शुरू होने की संभावना है, जबकि एम्पायर एमको, भारत और लुमटेक्स जूट मिलों में भी अगले कुछ दिनों में उत्पादन शुरू हो जायेगा.
मरम्मत के बाद खुलेंगी कुछ मिलें
श्रम विभाग के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले में कई प्रमुख बंद जूट मिलें खुल गयी हैं और उनमें फिर से उत्पादन भी शुरू हो चुका है, जबकि कुछ में मशीनों की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है. बंद मिलों को खोलने के लिए श्रम विभाग की ओर से लगातार मिलों में दौरा कर जायजा लिया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हाल में खुली जूट मिलें
- काकीनाड़ा जूट मिल - करीब 3,000 श्रमिक
- एलायंस जूट मिल - 3,000 श्रमिक
- एंग्लो इंडिया जूट मिल - 3,509 श्रमिक
- नैहाटी जूट मिल - 3,500 श्रमिक
- एम्पायर जूट मिल - 3,200 श्रमिक
- सनबीम वाणिज्य लिमिटेड (एमको) जूट मिल - 2,700 श्रमिक
- भारत जूट मिल
- लुमटेक्स जूट मिल
Also Read: तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










