आरा में 113वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह का शुभारंभ, शास्त्रीय संगीत और कथक ने बांधा समां

विज्ञापन

कार्यक्रम में कलाकार

Shri Krishna Janmotsav Music Festival : महाजन टोली में 113वें ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ. शास्त्रीय गायन और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह आयोजन संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Shri Krishna Janmotsav Music Festival : महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में बक्शी कुलदीप नारायण मेमोरियल कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में छह दिवसीय 113वें ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह का शुभारंभ हुआ. चर्चित शास्त्रीय गायिका डॉ. जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. इस दौरान शास्त्रीय संगीत और कथक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रीकृष्ण की बांसुरी को बताया सामवेद की अनुगूंज

उद्घाटन के अवसर पर डॉ. जैन ने कहा कि श्रीकृष्ण की बांसुरी सामवेद की अनुगूंज है. उन्होंने कहा कि संगीत का आधार राग संगीत है और रागों के नाम भी देवी-देवताओं से जुड़े हुए हैं. उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह को संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने वाला आयोजन बताया.

राग भीमपलासी में युवा गायिका ने दी प्रस्तुति

समारोह में युवा शास्त्रीय गायिका ने राग भीमपलासी में बड़ा ख्याल ‘भज ले हरि नाम’ और छोटा ख्याल ‘मिल जाना राम पिया रे’ प्रस्तुत किया. इसके साथ ही ठुमरी और भजन की प्रस्तुति देकर उन्होंने संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया.

राग बिहाग में शास्त्रीय गायन ने मोहा मन

शास्त्रीय गायक महेश यादव ने राग बिहाग में बड़ा ख्याल और छोटा ख्याल की बंदिश ‘तुम संग लागी प्रीत पिहरवा’ प्रस्तुत की. इसके बाद दादरा की प्रस्तुति दी. उनकी गायकी पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायीं और कलाकार का उत्साह बढ़ाया.

कथक नृत्यांगना स्नेहा पांडेय ने लूटी वाहवाही

कथक नृत्यांगना स्नेहा पांडेय ने गणेश वंदना ‘गाइये गणपति जगवंदन’ से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की. इसके बाद तीन ताल में शुद्ध कथक प्रस्तुत किया. उनकी नृत्य प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली.

नवोदित कलाकारों की प्रस्तुति ने जीता दिल

समारोह में नवोदित कलाकार सौम्या, चांदनी और लक्ष्मी ने भी नृत्य प्रस्तुति दी. तीनों कलाकारों ने मनोहारी भाव-भंगिमाओं के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं. आयोजन में संगीत और नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया.

गुरु आदित्या श्रीवास्तव ने किया मंच संचालन

कार्यक्रम का मंच संचालन गुरु आदित्या श्रीवास्तव ने किया. वहीं गुरु बक्शी विकास ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समारोह में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और कलाकार मौजूद रहे.

Also Read : आरा के जमिरा में बनेगा नया पुल, डीआरएम से मिले पूर्व विधायक अनवर आलम, ओवरब्रिज जल्द पूरा कराने की मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन