Watch Video: 'मेरा उससे कोई संबंध नहीं', वायरल वीडियो में नाम आने पर भड़के चिराग पासवान, बोले- मेरे नाम का मिसयूज हुआ

Updated:
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक के दावों के बाद चिराग पासवान ने कहा है कि उनका नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

Chirag Paswan vs Swatantra Bhardwaj : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज नाम का एक युवक कथित तौर पर एक व्यक्ति की पिटाई करने और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का दावा करता नजर आ रहा है. वीडियो में युवक ने कई नेताओं से अपनी पहुंच और बातचीत का जिक्र किया है. इसी दौरान चिराग पासवान का नाम भी सामने आने के बाद बिहार से दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. अब चिराग पासवान ने पूरे मामले पर कड़ा बयान देते हुए स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वायरल वीडियो को लेकर चिराग पासवान ने जताई नाराजगी

चिराग पासवान ने कहा कि वायरल वीडियो में जिस तरह एक व्यक्ति खुलेआम किसी को बुरी तरह पीटने की बात स्वीकार कर रहा है, वह बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कैमरे के सामने अपराध करने की बात स्वीकार करता है और इसके बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो यह समाज और देश के सामने गलत उदाहरण पेश करेगा.

'मेरा उस व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं'

चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज से किसी भी तरह का व्यक्तिगत संबंध होने से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और सामाजिक जीवन में कई लोग नेताओं से मिलते हैं, अपनी बात रखते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनका उस व्यक्ति से व्यक्तिगत परिचय या संबंध है.

'मेरे और पार्टी के नाम का मिसयूज किया गया'

चिराग पासवान ने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर उनकी और उनकी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से मिलना अलग बात है, लेकिन उस मुलाकात या तस्वीर के आधार पर व्यक्तिगत संबंध होने का दावा करना पूरी तरह गलत है.

चिराग पासवान ने की अधिकृत शिकायत

चिराग पासवान ने बताया कि उन्होंने इस मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अधिकृत शिकायत भी की है. साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और अगर किसी ने कानून का मजाक उड़ाने का काम किया है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए.

'कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए'

चिराग पासवान ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट की बात सार्वजनिक रूप से कही है, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपराध की बात खुलेआम स्वीकार करता है और उस पर कार्रवाई नहीं होती है, तो इससे कानून-व्यवस्था को लेकर गलत संदेश जाएगा.

पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की कही बात

चिराग पासवान ने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हुई है, उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके नाम को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई सामने लाना भी जरूरी है.

अब दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर नजर

वायरल वीडियो और चिराग पासवान की शिकायत के बाद अब पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर है. वीडियो में किए गए दावों में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल चिराग पासवान ने अपने ऊपर लगाए जा रहे किसी भी व्यक्तिगत संबंध के दावे को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : Watch Video: बिहार में बाढ़ पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- सरकार पूरी तरह अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन