बंगाल में ब्लड प्लाज्मा का व्यापार! अंडाल के नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग के छापे

Updated:
विज्ञापन

अंडाल के एक निजी नर्सिंग होम में छापेमारी के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल में रक्तदान से मिले रक्त और प्लाज्मा की दूसरे राज्यों में तस्करी के आरोप सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंडाल सहित कई जगहों पर छापेमारी की है. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

दुर्गापुर से अविनाश यादव की रिपोर्ट

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में रक्तदान से मिले खून और प्लाज्मा की दूसरे राज्यों में तस्करी की जा रही है. इसी सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच अभियान शुरू किया है. इसी क्रम में पश्चिम बर्धमान के अंडाल में निजी नर्सिंग होम सहित कोलकाता, नदिया के कई अस्पतालों एवं निजी ब्लड बैंकों में मंगलवार को छापेमारी की गयी.

दूसरे राज्यों में खून और प्लाज्मा भेजने के आरोप

आरोप है कि दान में मिले रक्त और प्लाज्मा को करोड़ों रुपए का कारोबार बना लिया गया है. खून और प्लाजमा दोनों अवैध रूप से दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे थे. स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया. इसी के तहत टीमें अस्पतालों के दस्तावेज, रक्त संग्रह और वितरण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के लिए छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: शहीद अर्पण मुखर्जी की स्मृति में लगा 14वां रक्तदान शिविर, हत्यारों को सजा दिलाने की उठी मांग

दोषी अस्पतालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि जांच में किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम या ब्लड बैंक पर आरोप साबित हो जाते हैं, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही यह भी कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की वास्तविक भूमिका के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola