'कर्म हर किसी को उसके किए का जवाब देता है',बादशाह संग रिश्ते में अनबन के बीच ईशा रिखी की मां पूनम का पोस्ट

बादशाह, ईशा रिखी,और पूनम रिखी, फोटो - इंस्टाग्राम
रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिश्ते में आई खटास के बीच ईशा की मां पूनम रिखी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा है. पूनम ने कर्म के सिद्धांत पर एक मैसेज शेयर किया है, जिसने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. ईशा रिखी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. अब इस मामले में ईशा की मां पूनम रिखी की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
Poonam Rikhi Instagram Story: इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि कर्म हर किसी को उसके किए का जवाब देता है
पूनम रिखी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कर्म को लेकर एक मैसेज शेयर किया. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लिखा कि इंसान को अपने कर्मों का जवाब जरूर मिलता है. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे मौजूदा हालात से जोड़कर देखने लगे हैं. हालांकि, पूनम रिखी ने अपनी स्टोरी में किसी व्यक्ति या घटना का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया है. इसके बावजूद उनकी यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है.

Isha Rikhi Post: सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
इससे पहले ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के कठिन समय और अपनी इमोशन के बारे में बात की थी. ईशा ने बताया था कि कई बार इंसान ऐसी परेशानियों से गुजरता है, जिनका दर्द बाहर से नजर नहीं आता. उन्होंने यह भी कहा था कि लंबे समय तक चुप रहने के बाद अब वह डर के बजाय हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं.
View on Instagram
Celebs Support Isha Rikhi: कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर बढ़ाया ईशा का हौसला
ईशा रिखी के पोस्ट के बाद कई सेलेब्स ने उनका समर्थन किया. जैस्मिन भसीन, चेतना पांडे और करण औजला की पत्नी पलक औजला समेत कई लोगों ने उनके लिए सपोर्टिव कमेंट किए. वहीं, बादशाह की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है. अब फैंस उनकी रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं.
Badshah-Isha Rikhi Marriage: मार्च 2026 में हुई थी शादी
रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने मार्च 2026 में कथित तौर पर गुपचुप तरीके से शादी की थी. दोनों की शादी की खबर उस समय सामने आई, जब ईशा की मां पूनम रिखी ने 24 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर आनंद कारज समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. शुरुआत में बादशाह और ईशा ने अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन बाद में जून 2026 में ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की बात स्वीकार की थी. हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद अब दोनों के रिश्ते में अनबन और अलग होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें: रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच बादशाह की पत्नी का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'पति के प्रभाव और ताकत से डरी हुई थी'
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










