'असम को अभी हमारी जरूरत है', आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों से की मदद की अपील

आलिया भट्ट, फोटो - ए आई जेनरेटेड
असम में आई भीषण बाढ़ को लेकर आलिया भट्ट ने चिंता जताई है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की. इससे पहले सलमान खान भी राहत अभियान शुरू कर चुके हैं.
आलिया भट्ट ने असम में आई भीषण बाढ़ को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की. आलिया ने कहा कि असम इस समय बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है. बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है, जबकि लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है. कई परिवारों ने अपना घर, खेती, पशु और अपने करीबी लोगों को भी खो दिया है.
Alia Bhatt Instagram Story: आलिया ने कहा, इस समय राज्य को राहत की जरूरत है
आलिया ने कहा कि हर साल असम में बाढ़ आती है, लेकिन फिर भी हालात गंभीर हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस समय राज्य को तुरंत राहत की जरूरत है. साथ ही आने वाले दिनों में लोगों को फिर से सामान्य जिंदगी जीने के लिए लंबे समय तक मदद की जरूरत होगी. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह अगले कुछ दिनों में उन संस्थाओं की जानकारी साझा करेंगी, जो असम में राहत कार्य कर रही हैं. उन्होंने लोगों से इन संस्थाओं के जरिए मदद करने की अपील की.

Alia Bhatt CJP Protest: छात्रों के समर्थन में आई थीं नजर
आलिया भट्ट ने इससे पहले CJP प्रोटेस्ट पर भी अपनी रिएक्शन दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सपोर्ट किया और लिखा कि उनका साहस इंस्पिरेशनल है. आलिया ने कहा था कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ एकजुटता भी जताई थी.
View on Instagram
Salman Khan Relief Campaign: सलमान खान भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए
आलिया भट्ट से पहले सलमान खान भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' और असम के एक फैन क्लब के साथ मिलकर राहत अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित लोगों तक खाना और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. हर साल मानसून के दौरान असम में बाढ़ की समस्या देखने को मिलती है. इस बार भी कई जिलों में बाढ़ से घर, सड़कें, खेत और दूसरी जरूरी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है. सरकार और राहत एजेंसियां प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: Love & War Update: रणबीर-आलिया-विक्की की फिल्म की पहली झलक जल्द होगी रिलीज? सामने आई अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










