Mirzapur The Movie के ब्लॉकबस्टर सफलता पर सोनल चौहान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अंदाजा नहीं था ऐसा तूफान होगा
सोनल चौहान और मिर्जापुर द मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम
Mirzapur The Movie: मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी बीच सोनल चौहान ने कहा कि ब्लॉकबस्टर नंबर्स देखकर पूरी टीम खुश हैं.
Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर' की दुनिया में कदम रखना किसी नए एक्टर के लिए आसान खेल नहीं, क्योंकि यहां हर किरदार के साथ ऑडियंस का अपना अलग कनेक्शन है. इस खूंखार दुनिया में सोनल चौहान ने एंट्री ली थी. उन्होंने मिर्जापुर द मूवी में मुमताज बीबी का रोल निभाया था.
मिर्जापुर द मूवी के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर क्या बोली सोनल चौहान
सोनल चौहान ने मिर्जापुर द मूवी के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर एनडीटीवी संग बात की. उन्होंने माना कि टीम को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि फिल्म थिएटर्स में इस तरह का तूफान खड़ा कर देगी. सोनल ने कहा कि फिल्म को लेकर पूरी टीम पहले से थोड़ी नर्वस थी. सबसे बड़ा सवाल यही था कि OTT पर सालों से पसंद की जा रही 'मिर्जापुर' की कहानी को जब बड़े पर्दे पर लाया जाएगा, तो दर्शक इसे किस तरह रिस्पॉन्स देंगे, लेकिन रिलीज के बाद जो कुछ हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया.

ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie: फुल मसाला एंटरटेनर और पैसा वसूल होगी… मुन्ना भैया ने बता दिया या कैसी होगी मूवी
मिर्जापुर द मूवी की ब्लॉकबस्टर सफलता से खुश है पूरी टीम
उन्होंने आगे कहा कि ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस के नंबर्स निश्चित तौर पर शानदार हैं, लेकिन उनके लिए उससे कहीं ज्यादा खास दर्शकों का प्यार है. जिस तरह ऑडियंस ने फिल्म को अपनाया और मुमताज के किरदार पर उन्हें प्यार दिया, वह उनके लिए बेहद खूबसूरत और यादगार अनुभव है. सोनल के मुताबिक, कई बार कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई तो कर लेती है, लेकिन उसके हर किरदार को दर्शकों से वैसा प्यार नहीं मिल पाता. हालांकि मिर्जापुर द मूवी के मामले में उन्हें लगता है कि यहां कमाई के साथ-साथ हर किरदार को ऑडियंस का प्यार भी मिला है. यही वजह है कि पूरी टीम इस रिस्पॉन्स से बेहद खुश और एक्साइटेड है.

मुमताज का रोल निभाने पर क्या बोली सोनल चौहान
सोनल चौहान ने बताया कि जब उन्हें मिर्जापुर द मूवी में 'मुमताज' का रोल ऑफर हुआ, तो सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट इस बात की थी कि उन्हें उस यूनिवर्स का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा था, जिसकी वह फैन रही हैं.
सोनल ने मिर्जापुर द मूवी में काम करने के एक्सपीरियंस पर किया बात
सोनल ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंस डायरेक्टर गुरमीत सिंह और लेखक पुनीत कृष्णा के काम करने के तरीके से मिला. उन्होंने कहा कि 'मिर्जापुर' में जब भी कोई नया किरदार पेश किया गया, उसे कहानी में सही जगह और पर्याप्त महत्व दिया गया. एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट के माहौल की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि पूरी टीम के साथ काम करना बेहद पॉजिटिव और मजेदार एक्सपीरियंस रहा और सेट पर उन्हें काफी अच्छे लोग मिले. सोनल ने कहा कि मुमताज बीबी को मिल रहे रिस्पॉन्स से काफी खुश हूं. उन्होंने माना कि उन्हें दर्शकों से इतना प्यार मिलने की उम्मीद नहीं थी.
ये भी पढ़ें: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए