अगर सिर्फ टीवी वालों को ही दिखाना था तो हमें क्यों बुलाया... बिग बॉस 20 पर फूटा आम्रपाली दुबे का गुस्सा, बोलीं- नाम ही बदल दो

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 के घर में आम्रपाली दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 20 में टीवी स्टार्स का साथ देने पर भड़कीं आम्रपाली दुबे. मेकर्स को लताड़ते हुए बोलीं, अगर टीवी वालों को ही जिताना है तो शो का नाम बदलकर आईटीए अवॉर्ड्स रख दो.

विज्ञापन

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर में अब सिर्फ कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई नहीं हो रही, बल्कि शो के गेम को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. पहले आसिफ खान ने नॉमिनेशन के बाद बिग बॉस के फैसले को अनफेयर बताया था. अब भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी इसी बात पर सवाल उठाती नजर आई हैं. आम्रपाली ने मेकर्स पर टीवी स्टार्स को ज्यादा तवज्जो देने का आरोप लगाया और पूछा कि अगर शो में सिर्फ टीवी वालों को ही दिखाना है, तो दूसरे फील्ड के लोगों को बुलाया ही क्यों गया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला और क्यों मचा बवाल?

दरअसल, बिग बॉस ने नियमों के उल्लंघन की सजा देते हुए आसिफ खान, रोहेद खान और मशहूर गेमर स्काउट (तन्मय सिंह) को सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया. इतना ही नहीं, कप्तानी की रेस में शामिल टीवी स्टार्स को यह मौका दिया गया कि अगर वे टास्क में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो इन तीनों लड़कों की एक-एक लाइफलाइन यानी 'वरदान' छीन लें. इस फैसले के बाद आसिफ, रोहेद और स्काउट अपनी एक्स्ट्रा लाइफलाइन गंवा बैठे और घर से बाहर होने की कगार पर पहुंच गए.

'नाम बदल दो, इसे बिग बॉस क्यों कहते हो?'

इस फैसले से नाराज होकर आम्रपाली दुबे का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कैमरे के सामने बिग बॉस को घेरते हुए कहा,

"यह सरासर बेईमानी है. अगर आपको सब कुछ सिर्फ टीवी स्टार्स के भले के लिए ही करना है, तो इस शो का नाम बिग बॉस क्यों रखा है? इसे आईटीए (ITA) अवॉर्ड्स कह दीजिए. अगर यह शो सिर्फ टीवी वालों के लिए ही है, तो बाकी जगहों से लोगों को यहां बुलाते ही क्यों हो? हम यहां अपनी असली भावनाएं दिखा रहे हैं, कोई नाटक नहीं कर रहे."

ये भी पढ़ें: पहले मुक्का मैं मारूंगा... मनोज तिवारी-रवि किशन की लड़ाई में बीच में पिटे थे निरहुआ, आम्रपाली ने बिग बॉस 20 में खोला किस्सा

'बिग बॉस टीवी वालों की तरफ से खेल रहे हैं'

आसिफ खान ने भी आरोप लगाया कि बिग बॉस जानबूझकर रोहेद को बाहर निकालना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि नॉमिनेशन की चर्चा दूसरे ग्रुप ने भी की थी, लेकिन वीडियो सिर्फ उनके ग्रुप का दिखाया गया. आसिफ और स्काउट ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि वे अब आगे कोई टास्क नहीं करेंगे. उनका कहना था,

"टीवी वाले बाहर स्क्रीन पर दिख नहीं रहे हैं, इसलिए बिग बॉस अपनी पूरी ताकत लगाकर उन्हें स्क्रीन टाइम दे रहे हैं. हम दर्शकों को हंसा रहे हैं, रुला रहे हैं और असली मनोरंजन दे रहे हैं. अब क्या हम अपना सिर काटकर दे दें?"

इस हफ्ते होगा एक सदस्य बेघर

बता दें कि बिग बॉस 20 में सभी 15 कंटेस्टेंट्स को शुरुआत में एक 'वरदान' यानी एक्स्ट्रा लाइफ मिली थी. लेकिन कनिका मान, उदिति सिंह, रोहेद, आसिफ और स्काउट अपनी यह लाइफ खो चुके हैं. पिछले हफ्ते कोई भी बाहर नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते एक सदस्य का पत्ता कटना तय है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola