Bigg Boss 20: काजी के 'लॉलीपॉप खाओगी' वाले बयान से बिग बॉस के घर में मचा घमासान, क्या अरशिफा के साथ हुई हदें पार?
काजी, कनिका मान, फोटो इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर बवाल मच गया है. काजी द्वारा अरशिफा खान को 'लॉलीपॉप खाओगी' कहने पर घमासान छिड़ गया है. कनिका के इस खुलासे के बाद जहां काजी ने अपनी सफाई दी है, वहीं माही विज ने विवाद में कूदकर एक नया मुद्दा छेड़ दिया है. जानिए घर में हुए इस नए ड्रामे की पूरी कहानी.
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में एक बार फिर काजी तूफान मचाते नजर आ रहे हैं. इस बार मामला अरशिफा खान से जुड़ा है. शो में कनिका ने बताया कि काजी ने अरशिफा से ‘लॉलीपॉप खाओगी’ कहा था. इस बात को लेकर घर में खूब चर्चा हुई और देखते ही देखते मामला बहस में बदल गया. वहीं, काजी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी और बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.
कनिका ने बताया काजी का कमेंट, घर में शुरू हुई बहस
बिग बॉस के घर में बातचीत के दौरान कनिका ने काजी के उस कमेंट का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अरशिफा से ‘लॉलीपॉप खाओगी’ कहा था. इस बात के सामने आने के बाद घरवालों के बीच चर्चा शुरू हो गई. मामला सिर्फ एक कमेंट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस पर अलग-अलग लोगों की राय सामने आने लगी.
">Qazi~"Yaha kisi ka baap bhi aaye na sorry nahi bolunga mai, kyunki ye to mera intention hi nahi hai"💀🔥
— ❥𝘼𝙧𝙨𝙖𝙡𝙖𝙣★ (@Arsalan_Boss211) September 17, 2026
I loved this attitude ,when you are not wrong,even if the whole world comes, don't accept it.👊#QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/7k2k9L2lEY
काजी की बात को लेकर घर में सवाल उठने लगे और माहौल गरमा गया. कुछ घरवालों ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी, तो वहीं काजी ने भी चुप रहने के बजाय अपना पक्ष सामने रखा.
काजी ने दी सफाई, बोले- गलत इरादा नहीं था
इस पूरे मामले पर काजी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनके मन में कोई गलत इरादा नहीं था. उन्होंने साफ किया कि अगर वह कहीं गलत होंगे, तो अपनी गलती मानने से पीछे नहीं हटेंगे. लेकिन उनके मुताबिक, इस बार उनकी बात को गलत तरीके से मुद्दा बनाया जा रहा है.

काजी का कहना था कि वह अपनी गलती होने पर उसे स्वीकार करेंगे, लेकिन बिना उनकी मंशा समझे बात को बढ़ाना सही नहीं है. उनकी इस सफाई के बाद भी घर में चर्चा थमती नजर नहीं आई और बहस आगे बढ़ती रही.
माही विज ने किया बीच-बचाव
बहस के बीच माही विज ने भी अपनी बात रखी और मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश की. माही ने कहा कि अगर काजी की मंशा गलत थी, तो लड़कियों को उसी समय इस बारे में बोलना चाहिए था.
">Mahi said - Qazi is mentally disturbed. 😭
— Veeru (@realveeru_) September 17, 2026
Defend karne ke chakkar me Bichare ko muh par raost kardiyaa 😭🤣#BiggBoss20 • #QaziTouqeer pic.twitter.com/XNvNKaBNDx
माही ने यह भी कहा की लोग उन्हें टारगेट कर रहे है क्यूंकि वह मेंटली वीक हैं. आपलोग टारगेट कर रहे हो, जो की गलत है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘मैंने मां बोला, फिर भी गाली दे रहे’..., Yung DSA के छलके आंसू, माही विज पर ईशा रिखी ने खोली पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए