संजय मिश्रा समेत बिहार के 4 फिल्मी सितारों को मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 22 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ऐक्टर संजय मिश्रा की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

National Film Award Winners : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार के चार दिग्गज सम्मानित होंगे. अभिनेता संजय मिश्रा, निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, निर्माता मीनती मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.

विज्ञापन

National Film Award Winners : बिहार से जुड़े चार फिल्मी नामों को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित समारोह में वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी.

विज्ञापन

समारोह में भारतीय सिनेमा में बेहतर काम करने वाले फिल्म निर्माता, अभिनेता, तकनीशियन और अन्य कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा.

बिहार से जुड़े पुरस्कार विजेताओं में अभिनेता संजय मिश्रा, फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, निर्माता मीनती मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव शामिल हैं.

‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को मिलेगा पुरस्कार

बिहार में जन्मे अभिनेता संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा. इस श्रेणी में उन्हें रजत कमल से सम्मानित किया जाएगा.

‘काकोरी’ के लिए कमलेश और मीनती मिश्रा सम्मानित

गोपालगंज के रहने वाले कमलेश कुमार मिश्रा और मीनती मिश्रा की फिल्म ‘काकोरी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है.

फिल्म को ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार मिला है. कमलेश कुमार मिश्रा फिल्म के निर्देशक हैं, जबकि मीनती मिश्रा इसकी निर्माता हैं.

संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार

मुजफ्फरपुर के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिया जाएगा.

Also Read : गोपालगंज के 18 आदर्श विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की पटना में क्लास: ज्ञान भवन में 18 सितंबर को कार्यशाला, बिना इजाजत गायब रहने पर नपेंगे

यह पुरस्कार सिनेमा पर लेखन की श्रेणी में दिया जाता है. पुरस्कार सूची में उन्हें हिंदी भाषा के सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक के रूप में चुना गया है.

1954 में शुरू हुए थे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत साल 1954 में हुई थी. तब से हर साल फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है. इनमें फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन समेत कई श्रेणियां शामिल हैं.

Also Read : Pawan Singh 'पगलू' निकली सारा अली खान, फेवरेट गाना पूछा तो शर्माकर गुनगुनाने लगीं छलकता हमारो जवनिया,VIDEO

‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है. ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म और ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार दिया गया है.

Also Read : नवजात के गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, बिहार थानाध्यक्ष को जिले से बाहर स्थानांतरित करने का आदेश, साल में ऐसे 14,000 से ज्यादा मामले

‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा.

वहीं ‘आर्टिकल 370’ के लिए यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलेगा. ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन