Pawan Singh 'पगलू' निकली सारा अली खान, फेवरेट गाना पूछा तो शर्माकर गुनगुनाने लगीं छलकता हमारो जवनिया,VIDEO

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह और सारा अली खान, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sara Ali Khan Pawan Singh Video: सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहती हैं कि वह भोजपुरी गानों की सबसे बड़ी फैन है. उन्होंने पवन सिंह का फेवरेट गाना भी बजाया.

विज्ञापन

Sara Ali Khan Pawan Singh Video: सारा अली खान का नाम आते ही आंखों के सामने उनका चुलबुला अंदाज और बेबाक बातें घूमने लगती हैं. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, लेकिन इस बार कहानी किसी फिल्म, ग्लैमरस लुक या बॉलीवुड गॉसिप की नहीं, बल्कि भोजपुरी गानों की है. एक इवेंट में सारा ने भोजपुरी म्यूजिक के लिए अपना प्यार खुलकर जाहिर किया और पवन सिंह का नाम आते ही ऐसा अंदाज दिखाया कि पूरा माहौल ही रंगीन हो गया. बात सिर्फ भोजपुरी गानों की तारीफ तक नहीं रुकी, जब पवन सिंह के फेवरेट सॉन्ग का सवाल आया तो सारा ने खुद गाना गुनगुनाकर महफिल लूट ली.

विज्ञापन

भोजपुरी गानों की फैन हैं सारा अली खान

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा अली खान कहती हैं, अगर सच कहूं तो मैं भोजपुरी गानों की सबसे बड़ी फैन हैं. अगर कोई पवन सिंह के गाने बजा दे, तो बस तहलका ही मच जाएगा. उन्हें भोजपुरी गाने सच में बहुत ज्यादा पसंद हैं.

View on Instagram

पवन सिंह की फैन हैं सारा अली खान

वहां मौजूद होस्ट सवाल करता है कि पवन सिंह का ऐसा कोई एक गाना जो उनका सबसे ज्यादा फेवरेट हो या उन्हें सबसे अच्छा लगता हो? इस पर सारा हंसते हुए कहती हैं कि यहां बहुत सारे बच्चे मौजूद हैं. होस्ट मुस्कुराते हुए जवाब देता है कि कोई बात नहीं, सब मन के सच्चे हैं. तभी सारा अली खान खुद ही पवन सिंह का मशहूर गाना गुनगुनाते हुए कहती हैं, "हमारो जवनिया..." और इतना कहते ही वह हंस पड़ती हैं. पूरा हॉल तालियों और शोर से गूंज उठता है.

सारा अली खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान इस साल आयुष्मान खुराना के साथ ‘पति पत्नी और वो दो’ में आई थी, जो 15 मई को रिलीज हुई थी. अब उनकी अगली बड़ी रिलीज ‘उड़ता तीर’ है, जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. स्पाई-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म की मौजूदा रिलीज डेट 9 अक्टूबर 2026 बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: नाक से सिंदूर, हाथों में मेहंदी... सुहागिन अवतार में पवन सिंह की वाइफ ज्योति ने की तीज पूजा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन