अब रिटायर हो जाइए... पवन सिंह-खेसारी लाल यादव पर इस एक्टर का सीधा वार, बोले- थोड़ा पीछे हटकर रास्ता दो

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विशाल आदित्य सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के दबदबे पर अपनी राय रखी. उन्होंने दोनों को रिटायर होने की सलाह दे दी.

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा की बात हो और पवन सिंह-खेसारी लाल यादव का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. दोनों स्टार्स की अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और भोजपुरी म्यूजिक से लेकर फिल्मों तक इनका जलवा देखने को मिलता रहा है, लेकिन अब टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम विशाल आदित्य सिंह ने इसी स्टारडम को लेकर ऐसा सवाल उठा दिया है, जिस पर भोजपुरी इंडस्ट्री में बहस छिड़ सकती है. विशाल का कहना है कि इंडस्ट्री में बड़े सितारों के दबदबे की वजह से नए कलाकारों को अपनी पहचान बनाने का मौका नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को रिटायर होने की सलाह मिली

विशाल आदित्य सिंह ने फिल्म विंडो संग बात करते हुए कहा कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को रिटायरमेंट के बारे में सोचना चाहिए. उनका मानना है कि जब इंडस्ट्री में कुछ बड़े नामों का इतना ज्यादा दबदबा हो, तो नए कलाकारों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाता है. विशाल के मुताबिक, मेकर्स भी नए चेहरों पर पैसा लगाने से पहले कई बार सोचते हैं, क्योंकि बड़े स्टार्स के मुकाबले नए कलाकारों के साथ बॉक्स ऑफिस रिस्क ज्यादा होता है.

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: ज्योति सिंह पहुंचीं कोर्ट, पवन सिंह रहे गैरहाजिर, बलिया अदालत ने MLC पर लगाया जुर्माना

विशाल आदित्य सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर क्या बोला

विशाल ने अपनी बात यहीं नहीं रोकी. उन्होंने कहा कि बड़े कलाकारों को एक समय के बाद थोड़ा पीछे हटकर नई पीढ़ी के लिए रास्ता बनाना चाहिए. एक्टर ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को रिटायरमेंट के बारे में सोचने की सलाह तक दे दी.

विशाल आदित्य सिंह के बारे में

विशाल आदित्य सिंह को ‘चंद्रकांता’, ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शोज से खास पॉपुलैरिटी हासिल की. उन्हें हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 15 में भी देखा गया था. जहां वह रोहित शेट्टी संग फुल ऑन मस्ती करते थे. बिग बॉस 13 में आदित्य की गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने एंट्री की थी. जहां उनके बीच काफी विवाद हुआ था. एक्ट्रेस ने आदित्य को पैन से मारा भी था.

ये भी पढ़ें: बेड पर लैपटॉप लेकर बैठे Pawan Singh को श्वेता ने यूं किया परेशान, ‘जिला जिला’ सुनकर फैंस बोले-माहौल पावरस्टार से गरम होला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola