Teej Bhojpuri Movies on OTT: व्रत-पूजा के बाद फैमिली के साथ देखें ये 5 भोजपुरी फिल्में, जिनमें रची-बसी है लोक-संस्कृति

Updated:
विज्ञापन

ओटीटी पर देखने के लिए तीज फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरतालिका तीज पर भक्ति और भोजपुरी संस्कृति से जुड़ी फिल्में देखना चाहते हैं? ओटीटी पर मौजूद इन 5 भोजपुरी फिल्मों को फैमिली के साथ देख सकते हैं.

विज्ञापन

Teej Bhojpuri Movies on OTT: तीज का नाम सुनते ही मेहंदी, सोलह श्रृंगार, पूजा और व्रत याद आने लगते हैं. बिहार और पूर्वांचल में इस त्योहार का अपना ही रंग है, जहां तीज सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि परिवार और रिश्तों से जुड़ा खास मौका भी है. इसी वजह से भोजपुरी फिल्मों में भी तीज और इससे जुड़ी परंपराओं की झलक खूब देखने को मिलती है.

विज्ञापन

तो अगर इस तीज पर पूजा-पाठ के बाद कुछ अच्छा और देसी देखने का मन है, तो ओटीटी पर मौजूद ये भोजपुरी फिल्में आपके काम आ सकती हैं. इनमें कहीं तीज का व्रत है, कहीं परिवार की कहानी और कहीं हंसी-मजाक के साथ देसी अंदाज. आइए जानते हैं वो 5 फिल्में, जिन्हें आप फैमिली के साथ देख सकते हैं.

दाग एगो लांछन (Daag Ego Lanchan)

  • कहां देखें: Dangal Play
  • स्टारकास्ट: आम्रपाली दुबे, रितेश पांडे, विक्रांत सिंह राजपूत, रक्षा गुप्ता

‘दाग एगो लांछन’ में हरतालिका तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा है. फिल्म में आम्रपाली दुबे का किरदार अखंड सुहाग की कामना के लिए निर्जला व्रत रखता है.

फिल्म में तीज की पूजा, मिट्टी के शिवलिंग और सुहागिनों की रस्मों को दिखाया गया है. इसके साथ ही ‘सैयां मोरा चनवा सुरुजवा’ जैसा तीज गीत भी त्योहार वाला पूरा माहौल बना देता है.

यह भी पढ़ें: Teej Bhojpuri Song: तीज पर जरूर सुनें ये भोजपुरी गाने, कहीं भोलेनाथ से मांगी सुहाग की सलामती तो कहीं छलका प्यार

विवाह 2

  • कहां देखें: ZEE5
  • कलाकार: प्रदीप पांडे ‘चिंटू’, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे

‘विवाह 2’ की कहानी परिवार और रिश्तों के आसपास घूमती है. फिल्म में शादी के बाद बहुओं के तीज व्रत रखने और पूजा की रस्मों की झलक देखने को मिलती है.

सोलह श्रृंगार से लेकर पूजा और बड़ों का आशीर्वाद लेने तक, फिल्म में भोजपुरी परिवारों में होने वाली कई पारंपरिक रस्में दिखाई गई हैं. अगर आपको परिवार और संस्कार वाली फिल्में पसंद हैं, तो इसे तीज पर देख सकते हैं.

डोली सजा के रखना

‘डोली सजा के रखना’ में पूर्वांचल के रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिलती है. फिल्म की कहानी में व्रत और त्योहार भी अपनी जगह बनाए रखते हैं.

तीज के मौके पर सुहागिनों का साथ बैठकर कथा सुनना, पूजा करना और पति की लंबी उम्र की कामना करना जैसे सीन फिल्म को देसी रंग देते हैं. यानी तीज के माहौल के साथ आपको भोजपुरी परिवार और रिश्तों की कहानी भी देखने को मिलेगी.

एक रजाई तीन लुगाई 2

  • कहां देखें: Dangal Play
  • कलाकार: यश कुमार, रक्षा गुप्ता, संजना पांडे

अगर तीज पर सिर्फ गंभीर कहानी नहीं बल्कि कॉमेडी के साथ फैमिली एंटरटेनमेंट चाहिए, तो ‘एक रजाई तीन लुगाई 2’ देख सकते हैं.

फिल्म में घर की बहुओं के तीज व्रत रखने, पूजा की तैयारी करने और परिवार के साथ त्योहार मनाने के सीन देखने को मिलते हैं. कहानी में कॉमेडी है, इसलिए त्योहार के माहौल के साथ मनोरंजन भी बना रहता है.

बाबुल

‘बाबुल’ की कहानी बेटी और उसके मायके-ससुराल के रिश्तों पर आधारित है. फिल्म में तीज के मौके पर मायके से बेटी के लिए सामान भेजने की परंपरा भी दिखाई गई है.

कपड़े, फल और श्रृंगार का सामान भेजने से लेकर पिता और बेटी के रिश्ते तक, फिल्म में तीज का एक भावुक पहलू देखने को मिलता है. अगर आपको परिवार और रिश्तों वाली भोजपुरी फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म तीज पर अच्छी पसंद हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola