2 करोड़ में बनी और कमा लिए 300 करोड़, Hanuman Ansh की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर डायरेक्टर बोले- यह मेरी समझ से बाहर है

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश पर विशाल चतुर्वेदी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hanuman Ansh के 300 करोड़ पार करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की बंपर सफलता पर खुलकर बात की. उनका कहना है कि वे तो गांव-गांव में जाकर फिल्म दिखाने की सोच रहे थे, करोड़ों का यह कारोबार उनकी समझ से बिल्कुल बाहर है.

विज्ञापन

Hanuman Ansh: सिर्फ 2 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है कि हर कोई इसके आंकड़े देखकर हैरान है. फिल्म को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं और अब तक यह दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इतनी बड़ी कामयाबी के बाद फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी दिल की बात शेयर की है. उन्होंने बताया कि फिल्म को लोगों से मिला इतना प्यार उनकी समझ से भी परे है. आखिर डायरेक्टर ने फिल्म की कमाई और अपनी उम्मीदों को लेकर क्या कहा, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

ऑफिस की दीवार पर लिखा है सिर्फ एक शब्द- 'शुक्रिया'

इंडिया टुडे से बातचीत में जब विशाल चतुर्वेदी से पूछा गया कि इतनी बड़ी कामयाबी के बाद उन्हें कैसा लग रहा है, तो उन्होंने अपनी ऑफिस की दीवार पर लिखे एक शब्द की तरफ इशारा किया, जिस पर लिखा था, 'Gratitude' यानी सबका आभार. विशाल ने कहा कि वह उन सभी लोगों के दिल से शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इस फिल्म पर दिन-रात मेहनत की, जिन लोगों ने इस पर पैसा लगाया और जो भी इस पूरे सफर का हिस्सा बने.

'काम करो, फल की चिंता मत करो'

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम
हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

विशाल ने बताया कि वह क्या उम्मीद कर रहे थे और उनकी इच्छा क्या थी, ये दोनों बिल्कुल अलग बातें थीं. उन्होंने भगवद गीता के मशहूर श्लोक का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था, 'कर्म करो, फल की चिंता मत करो.'

डायरेक्टर ने कहा, "आप नतीजे के बारे में जितना कम सोचोगे, उतना ही अपना सबसे बेहतर काम कर पाओगे. मैंने कभी ये नहीं सोचा था कि फिल्म कितने करोड़ कमाएगी."

गांव-गांव जाकर फिल्म दिखाने का था प्लान

डायरेक्टर विशाल ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनका असली सपना पैसे कमाना नहीं, बल्कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना था. उन्होंने कहा,

"मेरी बस एक ही इच्छा थी कि लाखों-करोड़ों लोग, यानी हर आम इंसान इस फिल्म को देखे."

उन्होंने यह भी बताया कि टीम तो यह तक सोच रही थी कि ऐसे थिएटर बनाए जाएं जिन्हें कहीं भी खड़ा किया जा सके, ताकि जिन गांवों में सिनेमाघर नहीं हैं, वहां घूम-घूमकर लोगों को यह फिल्म दिखाई जा सके.

'करोड़ों का बिजनेस मेरी समझ से बाहर है'

विशाल चतुर्वेदी ने आखिर में हंसते हुए कहा कि वह और उनकी टीम बस यही सोच रहे थे कि फिल्म को लोगों तक कैसे पहुंचाएं, न कि यह कि फिल्म 100 करोड़ या 200 करोड़ का धंधा करेगी. उन्होंने कहा कि करोड़ों का यह बिजनेस समझना उनके बस की बात नहीं है.

बता दें कि 41 दिनों के अंदर 300.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद भी 'हनुमान अंश' अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से चल रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola