Hanuman Ansh Box Office: महज 10 लाख की ओपनर ‘हनुमान अंश’ ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय कुमार की फिल्म को भी धो डाला

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश बीट्स भूत बंग्ला, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hanuman Ansh Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. जानें 10 लाख की ओपनिंग से फिल्म ने कैसे बदली अपनी पूरी कहानी और अब तक कितना कमा लिया.

विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है, जिसकी शायद शुरुआत में किसी ने उम्मीद नहीं की थी. फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी और पहले दो हफ्तों में इसकी कमाई करीब 1.50 करोड़ रुपये ही पहुंची थी. लेकिन इसके बाद लोगों ने फिल्म की तारीफ करनी शुरू की और धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ती चली गई. अब फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और खास बात ये है कि रिलीज के छठे हफ्ते में भी नए रिलीज हुई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनी हुई है.

विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 41: 41वें दिन भी करोड़ों में कमाई

image.png
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

फिल्म की कमाई की रफ्तार अभी भी बनी हुई है. बुधवार को रिलीज के 41वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने भारत में करीब 6 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 237 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 280 करोड़ रुपये हो चुका है. यानी रिलीज के 41 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में लोगों को खींच रही है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 40वें दिन भी करोड़ों में खेल रही ‘हनुमान अंश’, ‘धुरंधर’-‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़ा पीछे

पहले दो हफ्ते में सिर्फ 1.50 करोड़, फिर बदली पूरी कहानी

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा था कि फिल्म आगे चलकर 300 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी. पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे.पहले दो हफ्तों में भी फिल्म की कमाई करीब 1.50 करोड़ रुपये ही थी. इसके बाद फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा. लोगों की बातों और तारीफ का असर टिकट बिक्री पर भी दिखा और फिल्म की कमाई अचानक बढ़ने लगी.

इसके बाद चौथे हफ्ते से फिल्म ने हर हफ्ते भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कमाए. यानी जिस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी थी, वही अब लगातार करोड़ों कमा रही है.

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार पहुंची ‘हनुमान अंश’

भारत में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म को विदेशों में भी रिलीज किया गया. फिल्म के विदेशों में रिलीज होने में थोड़ा समय लगा था, लेकिन वहां भी इसे दर्शक मिल रहे हैं.

विदेशों में दो हफ्ते की कमाई के बाद फिल्म ने करीब 2 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके साथ ही ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ रुपये पार कर गया है.

अक्षय कुमार की फिल्म को दी मात

300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही ‘हनुमान अंश’ ने 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना ली है. बुधवार शाम तक फिल्म इस लिस्ट में नौवें नंबर पर थी. यही नहीं फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे.

image.png
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

नीम करौली बाबा की कहानी पर बनी है फिल्म

‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करौली बाबा से प्रेरित है. फिल्म में लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवक की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी मां की मौत के बाद भगवान की तलाश में आध्यात्मिक सफर पर निकलता है.

उत्तर भारत की यात्रा के दौरान वह जिंदगी, मौत और इंसान के दुख को समझने की कोशिश करता है और आगे चलकर नीम करौली बाबा के रूप में अपनी पहचान बनाता है.

फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भागवंदास पटेल नजर आए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola