Preity Zinta Politics Entry: क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने खुद साफ कर दिया प्लान

Updated:
विज्ञापन

प्रीति जिंटा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Preity Zinta Politics Entry: प्रीति जिंटा के राजनीति में आने की खबरों पर अब खुद एक्ट्रेस ने साफ-साफ बता दिया है कि उनका क्या प्लान है. जानिए फैन के सवाल पर प्रीति ने क्या जवाब दिया.

विज्ञापन

Preity Zinta Politics Entry: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'वाइब' को लेकर चर्चा में हैं. कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी यह मजेदार जासूसी फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर फैंस से बातचीत करने के लिए एक सवाल-जवाब का सेशन रखा. इसी दौरान एक फैन ने उनसे राजनीति में जाने को लेकर सवाल पूछ लिया, जिस पर एक्ट्रेस ने तुरंत साफ जवाब दे दिया.

विज्ञापन

फैन ने पूछा- क्या कभी राजनीति में कदम रखेंगी?

India Tv - Screengrab showing Preity Zinta's X comment.

ट्विटर पर बातचीत के दौरान एक यूजर ने प्रीति जिंटा से सीधा सवाल पूछा कि क्या वह आगे चलकर कभी राजनीति में आ सकती हैं? इस पर बिना किसी घुमाव के प्रीति जिंटा ने सीधा कहा, "फिलहाल मेरे लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है."

उनके इस छोटे से जवाब ने उन सभी बातों पर ब्रेक लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह राजनीति में एंट्री कर सकती हैं.

फिल्म रिलीज होने वाली है और देश से दूर हैं प्रीति

सवालों के जवाब देने के बाद प्रीति जिंटा ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि आज की बातचीत बहुत मजेदार रही और हर सवाल का उन्होंने हंसते-खेलते जवाब दिया. प्रीति ने यह भी बताया कि उनकी फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, लेकिन वह इस वक्त भारत से बाहर हैं और उन्हें यहां की काफी याद आ रही है. इसके साथ ही उन्होंने फैंस से थिएटर जाकर फिल्म देखने की अपील भी की.

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Flop: प्रीति जिंटा ने सनी देओल की फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर चीज को कंट्रोल में नहीं रख...

फिल्म 'वाइब' में जासूस बनी हैं प्रीति जिंटा

अगर काम की बात करें तो प्रीति जिंटा इससे पहले फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के साथ नजर आई थीं. अब वह फिल्म 'वाइब' में दिखेंगी. इस फिल्म में वह 'मैडम एच' नाम की एक जासूस बनी हैं, जो दो दोस्तों को एक सीक्रेट मिशन के लिए तैयार करती हैं. इसके अलावा प्रीति जिंटा को हाल ही में सेंसर बोर्ड (CBFC) के पैनल में भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola