Batwara 1947 Flop: प्रीति जिंटा ने सनी देओल की फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर चीज को कंट्रोल में नहीं रख...
बंटवारा 1947 पर प्रीति जिंटा, फोटो- इंस्टाग्राम
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा सफर रहेगा, यह पूरी तरह एक्टर के हाथ में नहीं होता और प्रीति जिंटा भी बंटवारा 1947 के बाद इस बात को बखूबी समझती हैं. अब उन्होंने सनी देओल की ऐतिहासिक ड्रामा के फ्लॉप होने पर बात की.
Batwara 1947 Flop: सनी देओल की बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. फिल्म का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 38.08 करोड़ रहा. यह 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई. ऐतिहासिक ड्रामा से प्रीति जिंटा ने 8 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी. अब एक्ट्रेस ने निराशाजनक बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर बात की और बताया कि फिल्म के सफर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो एक्टर्स के कंट्रोल से पूरी तरह बाहर होती हैं.
बंटवारा 1947 के फ्लॉप होने पर क्या बोली प्रीति जिंटा
मिड डे संग बात करते हुए प्रीति जिंटा ने बंटवारा 1947 के फ्लॉप होने पर कहा, ''मुझे इस फिल्म पर बेहद गर्व है और इससे जुड़ा पूरा एक्सपीरियंस मेरे लिए काफी ओवरवेल्मिंग रहा. एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा लोगों की उम्मीदों को मैनेज करने की कोशिश करती हूं. जब मैं किसी फिल्म पर काम कर रही होती हूं, तो अपना पूरा 100 परसेंट देती हूं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैं कर्म में विश्वास रखती हूं. हमारा काम है अपना काम पूरी ईमानदारी से करना और उसके बाद बाकी सब भगवान पर छोड़ देना. आखिरकार आप हर चीज को अपने कंट्रोल में नहीं रख सकते. इसलिए मैं हर फिल्म के लिए अपनी तरफ से पूरी मेहनत करती हूं, अपना 1000 परसेंट देती हूं और फिर आगे जो होना है, उसे भगवान पर छोड़ देती हूं.''
View on Instagram
ये भी पढ़ें: 8 साल बाद फिल्मों में लौटीं प्रीति जिंटा, पहले ही दिन नर्वस थीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'समझ नहीं आ रहा था क्या करूं'
शबाना आजमी ने भी बंटवारा 1947 के फ्लॉप होने पर तोड़ी थी चुप्पी
राजकुमार संतोषी की फिल्म बंटवारा 1947 में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल जैसे स्टार्स हैं. शबाना आजमी ने भी फ्लॉप होने पर बात की थी. जूम संग इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''लोग सनी देओल को एक मुस्लिम किरदार में क्यों नहीं देख सकते? पहले कुली जैसी फिल्में आई हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन ने मुस्लिम किरदार को बेहद सहजता से निभाया था. वह 786 का इस्तेमाल करते थे और दर्शकों ने उसे पूरी तरह स्वीकार भी किया था, तो फिर अब इससे हमें क्या समझना चाहिए? क्या यहां ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जहां जानबूझकर इस तरह के बंटवारे पैदा किए जा रहे हैं? मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं. बंटवारा 1947 के बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप होने से मैं काफी हैरान हूं.''
View on Instagram
प्रीति जिंटा इस फिल्म में आएंगी नजर
वहीं, प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाइब' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव भी नजर आएंगे. फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. खास बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर वाइब की टक्कर करीना कपूर खान की फिल्म दायरा से होने वाली है.
ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कलेक्शन देख होंगे शॉक्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए