दोस्त की मौत पर रोईं तो बन गईं 'गर्लफ्रेंड', फिर लगा हत्या का इल्जाम... बिग बॉस 20 में एंट्री से पहले अर्शिफा खान की जानें कॉन्ट्रोवर्सी

Updated:
विज्ञापन

अर्शिफा खान, फोटो- इंस्टाग्राम

दोस्त की मौत पर बहाए आंसू और लग गया गर्लफ्रेंड होने का टैग. फिर शुरू हुई आरोपों की ऐसी जंग कि अर्शिफा खान ने दावा किया कि उनकी जिंदगी और परिवार दोनों बुरी तरह प्रभावित हुए. हत्या के आरोप से लेकर ट्रोलिंग तक कई विवाद झेलने के बाद अब अर्शिफा बिग बॉस 20 में नजर आने को तैयार हैं.

विज्ञापन

''दानिश जेहन की मौत पर रोई तो लोगों ने मुझे उसकी गर्लफ्रेंड बना दिया...''

विज्ञापन

दोस्त के जाने का गम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो और फिर शुरू हो गई अफवाहों की ऐसी कहानी, जिसने अर्शिफा खान की जिंदगी बर्बाद कर दी. उनकी मां परेशान होकर आत्महत्या करने चली गई.

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई...

इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप की ऐसी जंग शुरू हुई कि अर्शिफा ने दानिश के भाई गुफरान पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगा दिया. अर्शिफा ने दावा किया कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि वह घर में लॉक हो गई. कामकाज छोड़ दिया और इंस्टाग्राम तक प्राइवेट कर लिया.

View on Instagram

बिग बॉस 20 में धमाल मचाएंगी अर्शिफा खान

अब, इन तमाम विवादों और चर्चाओं के बीच अर्शिफा खान बिग बॉस 20 में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं. महज 23 साल की उम्र में टीवी की चाइल्ड आर्टिस्ट से सोशल मीडिया की बड़ी स्टार बनने वाली अर्शिफा सलमान खान के शो में अपना दम दिखाती नजर आएंगी. पिछले साल भी उन्हें रियालिटी शो ऑफर हुआ था, लेकिन वह इसमें नजर नहीं आई.

अर्शिफा खान, फोटो- इंस्टाग्राम
अर्शिफा खान, फोटो- इंस्टाग्राम

आइए जानते हैं अर्शिफा खान की जिंदगी से जुड़े वो चर्चित विवाद और किस्से, जिन्होंने उन्हें समय-समय पर सुर्खियों में बनाए रखा......

View on Instagram

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Salman Khan के शो में होगी Aamir Khan के छोटे भाई Faissal Khan की एंट्री?, तैयार हो जाइये नए ड्रामे के लिए

पहला विवाद... दानिश की मौत और गर्लफ्रेंड होने का टैग

कहानी की शुरुआत दानिश जेहन के अचानक मौत से हुई.

दानिश की मौत पर अर्शिफा खान ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वह रोती हुई नजर आईं, लेकिन इस वीडियो ने लोगों के बीच एक अलग ही चर्चा शुरू कर दी. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें दानिश की गर्लफ्रेंड बताया और ट्रोल करने लगे.

इसके बाद अर्शिफा ने खुद सामने आकर अपनी सफाई दी. इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए उन्होंने कहा कि दानिश उनके लिए भाई जैसे थे और दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता था. उनकी और यूट्यूबर की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. वह एक्टिंग से जुड़े टिप्स लेने के लिए बातचीत करती थी. उन्होंने दानिश की गर्लफ्रेंड की भी पोल पट्टी खोल दी. एक्ट्रेस ने कहा कि दानिश और अराफिया दीदी 3 साल से रिलेशनशिप में थीं.

View on Instagram

दूसरा विवाद... दानिश के भाई पर परेशान करने का आरोप

अर्शिफा खान की मुश्किले यहीं नहीं रूकी. कम उम्र में उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा. कंटेंट क्रिएटर ने दानिश के भाई गुफरान पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया. अर्शिफा के दावों के मुताबिक, यह सिलसिला करीब दो महीने तक चला.

अर्शिफा ने कहा, “दानिश का भाई गुफरान पिछले करीब दो महीनों से मेरे और मेरे परिवार को लगातार परेशान कर रहा है. हालात इतने बिगड़ गए कि मेरी मां ने आत्महत्या की कोशिश तक कर ली थी. शुक्र है कि उसी समय मेरे पिता वहां पहुंच गए और उन्होंने उन्हें बचा लिया. इस पूरे मामले की वजह से मेरे साथ-साथ मेरे परिवार की इमेज भी काफी खराब हुई है.”

View on Instagram

तीसरा विवाद... 'मुझ पर दानिश की हत्या का आरोप लगाया'

अर्शिफा ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया, ''एक लाइव सेशन के दौरान गुफरान ने यहां तक इशारा किया था कि शायद मैंने ही दानिश की हत्या की है. सोचिए, कितनी बड़ी और हैरान करने वाली बात है. वह जो भी बातें कह रहे हैं, मेरे हिसाब से पूरी तरह झूठी हैं. उन्होंने मेरी मां के लिए भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया, जो मेरे लिए बेहद परेशान करने वाली बात थी. इस पूरे मामले ने मुझे इतना परेशान कर दिया है कि मैं अकेले घर से बाहर भी नहीं जा सकती. इसका असर मेरी पढ़ाई और ट्यूशन पर भी पड़ रहा है.''

चौथा विवाद... बर्थडे केक, पैपराजी और फिर 'शुगर' वाला सवाल

बर्थडे सेलिब्रेशन... कैमरों की चमक... पैपराजी की भीड़... और फिर अर्शिफा का एक छोटा सा सवाल, जिससे फिर हो गई ट्रोल

अर्शिफा खान का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह बड़े प्यार से पैपराजी को केक खिलाती नजर आईं. माहौल बिल्कुल खुशियों वाला था, लेकिन तभी एक शख्स ने केक खाने से मना कर दिया. अर्शिफा ने बिना सोचे समझे मजाकिया अंदाज में तुरंत पूछ लिया, “आपको शुगर है?”

और फिर...

कैमरे में कैद हुआ यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक तरफ लोगों ने इसे दोस्तों के बीच होने वाला हल्का-फुल्का मजाक बताया, तो दूसरी तरफ ट्रोलिंग का सिलसिला भी शुरू हो गया.

टीवी की चाइल्ड आर्टिस्ट से सोशल मीडिया स्टार तक

विवादों से अलग अर्शिफा का करियर भी काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की और एक वीर की अरदास...वीरा और जीनी और जूजू जैसे टीवी शोज में नजर आईं. फिर यूट्यूब और टिकटॉक पर उनके वीडियो वायरल हुए और धीरे-धीरे वह डिजिटल दुनिया का बड़ा नाम बन गईं. आज इंस्टाग्राम पर उनके करीब 29 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

अब सवाल सिर्फ इतना है कि अर्शिफा खान बिग बॉस 20 के घर में एंट्री लेती हैं, तो क्या वह अपनी जिंदगी के इन विवादों पर खुलकर बात करेंगी? क्या दानिश जेहन से जुड़े आरोपों और सोशल मीडिया पर चली चर्चाओं को लेकर कोई नया खुलासा होगा? या फिर दर्शकों को अर्शिफा खान का एक ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो अब तक की सुर्खियों और विवादों से बिल्कुल अलग होगा?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में ये 13 स्टार्स मचा सकते हैं धमाल, भोजपुरी बवाल की ये एक्ट्रेस भी ग्लैमरस अदाओं से करेंगी इम्प्रेस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola