Mirzapur The Movie: कालीन भैया की फिल्म मचाएगी तहलका, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ओपनिंग डे कलेक्शन किया रिवील

Updated:
विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Mirzapur The Movie: मिर्जापुर: द मूवी सिनेमाघरों में भौकाल मचाने के लिए पहुंच चुकी है. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करेगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ओपनिंग कमाई को लेकर प्रीडिक्शन कर दिया है.

विज्ञापन

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर: द मूवी' थियेटर्स में फाइनली रिलीज हो गई है. पॉपुलर क्राइम ड्रामा फ्रेंचाइजी में फैंस को एक बार फिर पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी बनकर भौकाल मचाएंगे. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर ये कितनी कमाई कर सकती है.

विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी पहले दिन कितना कर सकती है कमाई

फिल्म क्रिटिक्स सुमित कडेल ने प्रीडिक्शन करते हुए एक्स पर लिखा, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहले दिन 25 से 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. वहीं, अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो इसका वीकेंड कलेक्शन 80 से 90 करोड़ रुपये नेट तक पहुंचने का अनुमान है. फिल्म पूरे भारत में एक शानदार ओपनिंग करेगी.

View on Instagram

ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया पहले दिन कितना कमा सकती है मिर्जापुरी द मूवी

जोगिंदर टुटेजा ने लिखा, ''‘मिर्जापुर’ की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त मोमेंटम देखने को मिल रहा है. फिल्म अपना पहला शो शुरू करने जा रही है और उससे पहले ही इसके खाते में 2 लाख से ज्यादा टिकट जुड़ चुके हैं. ऐसे में पहले दिन 28 से 32 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद है.'' रोहित जयसवाल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''मिर्जापुर द मूवी डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26 करोड़.''

मिर्जापुरी द मूवी के बारे में

मिर्जापुर: द मूवी में कई नए किरदारों की एंट्री देखने को मिलेगी, लेकिन फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुकी दमदार इंटेंसिटी, डार्क ह्यूमर और आइकॉनिक डायलॉग्स का अंदाज बरकरार रहेगा. इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह जैसे स्टार्स नजर आएंगे. मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola