Mirzapur: The Movie Cast: मिर्जापुर फिल्म में मचेगा असली भौकाल, रवि किशन और जीतेन्द्र कुमार के किरदारों से उठा पर्दा, ये नए चेहरे भी होंगे शामिल
मिर्जापुर में नयी एंट्री, फोटो- इंस्टाग्राम
मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना त्रिपाठी की वापसी के साथ इस बार रवि किशन 'बाब्बन यादव' और जितेंद्र कुमार नए 'बबलू पंडित' बनकर भौकाल मचाने आ रहे हैं. जानिए फिल्म की नई स्टार कास्ट और उनके किरदारों के बारे में.
Mirzapur: The Movie New Cast: 'मिर्जापुर’ की दुनिया अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंचने वाली है. लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा में बनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु, रसिका दुग्गल जैसे पुराने कलाकार अपने चर्चित किरदारों में लौट रहे हैं, वहीं इस बार कहानी में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे, जो की दर्शको को मनोरंजन का एक्स्ट्रा डोज देने वाले है. आइये जानते है किसने मिर्जापुर में मारी है नई एंट्री.
रवि किशन निभाएंगे खतरनाक बाब्बन यादव का किरदार
फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन की एंट्री सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है. सोशल मीडिया पर रवि किशन काफी वायरल है और जब वह अपने नए किरदार बाब्बन बाबुआ यादव में नजर आएंगे तो लोगो को उनका यह अंदाज डेफिनेटली पसंद आएगा.

उनका किरदार एक खतरनाक गैंगस्टर का है, जो फिल्म की कहानी में नया मोड़ ला सकता है. अब देखना यह है कि जब उनकी और कालीन भैया की मुलाकात होगी तो स्क्रीन में क्या भौकाल मचने वाला है. बाब्बन सिर्फ हिंसक और खतरनाक ही नहीं, बल्कि उसके किरदार में प्रेम का पहलू भी देखने को मिलेगा. वह मुमताज बेगम से प्यार करता है, जिसका रोल सोनल चौहान निभा रही हैं.
जितेंद्र कुमार बने बबलू पंडित
‘पंचायत’ के सचिव जी के नाम से घर-घर में लोकप्रिय हुए जितेंद्र कुमार भी अब ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का हिस्सा हैं. वह बबलू पंडित के किरदार में दिखाई देंगे. इस किरदार को पहले सीजन में विक्रांत मैसी ने निभाया था. फिल्म में जितेंद्र कुमार का शामिल होना इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके लिए ‘पंचायत’ से बिल्कुल अलग तरह की दुनिया में कदम रखने जैसा है.

जितेंद्र ने ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में शामिल होने को अपने लिए नया अनुभव बताया है. दर्शकों के लिए यह किरदार नया होगा और फुल ऑफ सस्पेंस भी.
सोनल चौहान बनीं मुमताज बेगम
फिल्म में सोनल चौहान भी एक नए किरदार के साथ दिखाई देंगी. वह मुमताज बेगम का किरदार निभा रही हैं, जो बाब्बन यादव के साथ जुड़ी हुई हैं. सोनल ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ जैसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना उनके लिए उत्साह के साथ-साथ थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी था, क्योंकि इस शो के कई किरदार पहले ही दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुके हैं

सुशांत सिंह दिखेंगे मिर्जापुर में
सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह भी मिर्जापुर के नयी कास्टिंग का हिस्सा है. उन्होंने सत्या, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, डरना मना है और कई फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया है.

इतना ही नहीं टीवी में भी सुशांत सिंह ने अपनी खास जगह बनाई. वह ‘धड़कन’ और ‘विरुद्ध’ और सावधान इंडिया जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहे. अब सुशांत सिंह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आने वाले हैं. यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Advance Booking: पहले ही दिन दिखा कालीन भैया का भौकाल, बिके इतने हजार टिकट, क्या टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?
मोहित मल्लिक का दिखेगा अलग अंदाज
मोहित मलिक ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. उन्होंने टीवी शोज, सीरियल और कई फिल्मों में एक्टिंग का लोहा मनवाया है.

अब मिर्जापुर में वह अलग ही अंदाज में नजर आने वाले है. ट्रेलर में वह काफी रफ -टफ अंदाज में नजर आ रहे हैं. अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में उनके नए अंदाज को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.
View on Instagram
पुराने किरदार भी लौटेंगे
नए कलाकारों के साथ फिल्म में पुराने किरदारों की वापसी भी दर्शकों को नॉस्टैल्जिया देने वाली है. पंकज त्रिपाठी बतौर कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और अभिषेक बनर्जी समेत फ्रेंचाइजी के कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. खास बात यह है कि कहानी में कुछ ऐसे किरदार भी दिखाई देंगे, जिनकी मौत सीरीज में हो चुकी थी.
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि नए किरदारों की एंट्री पुराने ‘भौकाल’ को कितना बड़ा बनाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए