Mirzapur The Movie Advance Booking: पहले ही दिन दिखा कालीन भैया का भौकाल, बिके इतने हजार टिकट, क्या टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?
मिर्जापुर द मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम
ओटीटी पर भौकाल मचाने के बाद अब बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी. एडवांस बुकिंग में बंपर रिस्पॉन्स के बीच जानिए पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की ओपनिंग ले सकती है ‘मिर्जापुर: द मूवी'
Mirzapur: The Movie Advance Booking: मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल रहे रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म भारत में करीब 20 से 25 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है.
20 Thosands Mirzapur: The Movie Tickets Sold: 20 हजार से ज्यादा बिकें हैं टिकट
फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई थी और शुरुआती आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं. ट्रेड ट्रैकर के अनुसार, देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन में फिल्म के 20 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. वहीं, ओपनिंग डे के लिए देशभर में 2,971 शो के करीब 26,398 टिकट बिके हैं. इससे करीब 83.67 लाख रुपये की एडवांस ग्रॉस कमाई हुई है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी इसमें शामिल किया जाए तो यह आंकड़ा लगभग 1.9 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.
यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: 2 करोड़ की एडवांस बुकिंग, बिहार नहीं यहां बिके सबसे ज्यादा टिकट, कालीन भैया का क्रेज

Mirzapur's Fan Following Will Give Benefit: मिर्जापुर’ की पुरानी फैन फॉलोइंग का फायदा
‘मिर्जापुर’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी मजबूत फैन फॉलोइंग है. कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू भैया ने अपनी फैन फोल्विंग से भौकाल मचाया हुआ है. साल 2018 में Prime Video पर शुरू हुई यह सीरीज कुछ ही समय में भारत की सबसे लोकप्रिय और चर्चित वेब सीरीज में शामिल हो गई थी.

अब ‘मिर्जापुर’ की कहानी OTT से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंच रही है. ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं इससे बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए. ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन को करीब 3.25 करोड़ बार देखा गया था, जबकि तीसरे सीजन को लगभग 3.08 करोड़ व्यूज मिले थे. इन आंकड़ों ने इस सीरीज को भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में जगह दिलाई.
About Mirzapur: The Movie: मिर्जापुर : द मूवी के बारे में
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर जो एक्साइटमेंट हैं उसकी वजह यह भी है कि फिल्म को OTT पर काफी सराहा गया है, यह फिल्म पुरानी सीरीज की कहानी को दोहराती हुई नजर नहीं आएगी बल्कि उसी दुनिया से जुड़ी एक नई कहानी लेकर आएगी, जिसमें कई पुराने और लोकप्रिय किरदार दिखाई देंगे.
फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अखंडानंद ‘कालीन भैया’ त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे. वहीं अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना त्रिपाठी के रूप में वापसी कर रहे हैं. इनके अलावा रसिका दुगल, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, कुलभूषण खरबंदा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए