‘मिर्जापुर: द मूवी’ के सेट पर ऐसा क्या हुआ कि सोनल चौहान के मुरीद हो गए Ravi Kishan? म्यूजिक लॉन्च पर किया खुलासा
रवि किशन एंड सोनल चौहान, फोटो- इंस्टाग्राम
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के म्यूजिक लॉन्च पर रवि किशन ने ‘घूम घूम’ गाने पर सोनल चौहान के साथ लगाए जोरदार ठुमके. 2 डिग्री ठंड में सोनल के डेडिकेशन की तारीफ करते हुए अभिनेता ने उनके जज्बे को 'शक्ति' बताया.
Ravi Kishan on Mirzapur: The Movie: मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका म्यूजिक लॉन्च इवेंट भी काफी चर्चा में रहा. इस दौरान अभिनेता रवि किशन ने अपने खास अंदाज और जबरदस्त डांस से पूरी महफिल लूट ली. सोशल मीडिया पर इवेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रवि किशन अभिनेत्री सोनल चौहान के साथ फिल्म के गाने ‘घूम घूम’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके डांस मूव्स को देखकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां और सीटियां बजाईं.
Ravi Kishan Will be Baban Babua in Mirzapur: The Movie मिर्जापुर में रवि किशन निभा रहे बाबन बाबुआ का किरदार
रवि किशन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बाबन बाबुआ यादव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार मिर्जापुर की सत्ता की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाता नजर आएगा.
">Ravi Kishans Bhaukaal Is Ready To Take Over #Mirzapur ! #RaviKishan reveals he is playing Babban Yadav, one of the biggest roles in Mirzapur.
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 1, 2026
He says Babban has been introduced so brilliantly that it wont feel forcedit will feel like a powerful backstory that was pic.twitter.com/Cbp9kTEIHB
इस फ्रेंचाइजी में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे पुराने और लोकप्रिय कलाकार नजर आने वाले है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और यह लोकप्रिय वेब सीरीज का सिनेमाई विस्तार है.
Ravi Kishan Praise Sonal Chauhan's Energetic Performance: रवि किशन ने की सोनल चौहान की तारीफ
इवेंट के दौरान रवि किशन ने सोनल चौहान की जमकर तारीफ की. उन्होंने गाने की शूटिंग के दौरान सोनल के डेडिकेशन और हार्ड वर्क का जिक्र करते हुए बताया कि शूटिंग बेहद ठंडे मौसम में हुई थी. तापमान करीब 2 से 3 डिग्री था और ठंडी हवा भी चल रही थी. सोनल ने बिना किसी कम्प्लेन के गाने की शूटिंग की. जहां रवि किशन और दिव्येंदु जैसे कलाकार गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे थे, वहीं सोनल चौहान ने सिर्फ लेहंगा-चोली में गाने की शूटिंग की.
">Ravi kishan ka new dance #musiclaunch #ravikishan #mirzapurthemovie pic.twitter.com/14MgyXRJhf
— cinemaaibaap (@cinemaaibaap) August 31, 2026
रवि किशन के मुताबिक, जब कलाकारों का शॉट नहीं होता था तो वे ठंड से बचने के लिए वहां से हट जाते थे, लेकिन सोनल लगातार अपने काम में लगी रहती थीं. अभिनेता ने उनके इस जज्बे को ‘शक्ति’ बताते हुए उनकी खूब तारीफ की. यह भी पढ़ें: Ravi Kishan Viral Memes: जब रवि किशन के चलने-बोलने पर बने लाखों मीम्स, अब बेटी रीवा किशन ने बताया वायरल वीडियो का असली सच
Ravi Kishan on Song Ghum Ghum: ‘घूम घूम’ पर रवि किशन का खास अंदाज
म्यूजिक लॉन्च के दौरान जब ‘घूम घूम’ गाना बजा तो रवि किशन खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए. उन्होंने सोनल चौहान के साथ मंच पर अपने लोकप्रिय डांस स्टेप्स किए. उनका एनर्जी से भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. वीडियो में रवि किशन पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं और उनके हर स्टेप पर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया सुनाई दे रही है.
फिल्म में सोनल चौहान ‘मुमताज’ का किरदार निभा रही हैं और रवि किशन के किरदार बाबन के साथ उनका कनेक्शन कहानी का हिस्सा है। रवि किशन ने इवेंट में यह भी कहा कि निर्देशक और लेखक ने उनके किरदार को कहानी में इस तरह शामिल किया है कि वह अलग से जोड़ा गया किरदार नहीं लगेगा.
Mirzapur: The Movie Craze Among Fans: रिलीज से पहले बढ़ा ‘मिर्जापुर’ का क्रेज
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है.म्यूजिक लॉन्च में रवि किशन का डांस और सोनल चौहान की तारीफ ने फिल्म के प्रमोशन को और चर्चा में ला दिया है. फिल्म में पुराने चेहरों के साथ नए किरदारों की मौजूदगी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है. यह फिल्म 4 सितंबर, 2026, को थिएटर में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: 2 करोड़ की एडवांस बुकिंग, बिहार नहीं यहां बिके सबसे ज्यादा टिकट, कालीन भैया का क्रेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए