Ravi Kishan Viral Memes: जब रवि किशन के चलने-बोलने पर बने लाखों मीम्स, अब बेटी रीवा किशन ने बताया वायरल वीडियो का असली सच
रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम
बिना किसी खास कोशिश के इंटरनेट के सबसे बड़े 'मीम सेंसेशन' बने रवि किशन. जानिए कैसे उनके पुराने डायलॉग्स और अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड्स की जान बन चुके हैं.
Ravi Kishan Viral Reels: सोशल मीडिया के दौर में किसी वीडियो का वायरल होना अब सिर्फ किस्मत की बात नहीं रह गई है. लोग इसके लिए खास कंटेंट बनाते हैं, ट्रेंडिंग गाने चुनते हैं और वायरल होने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयोग करते हैं. लेकिन भोजपुरी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रवि किशन के मामले में कहानी कुछ अलग है.
वह कुछ खास करने की कोशिश नहीं करते, फिर भी उनका कोई डांस स्टेप, अंदाज, डायलॉग या चलने का तरीका इंटरनेट पर आते ही मीम और रील का हिस्सा बन जाता है. यही वजह है कि आज रवि किशन सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के पसंदीदा ‘मेमे सेंसेशन’ भी बन चुके हैं.
Ravi Kishan and His Meme Connection: रवि किशन का अंदाज ही बन जाता है कंटेंट
रवि किशन की सबसे बड़ी खासियत उनका बेहद एक्सप्रेसिव अंदाज है. कैमरे के सामने उनका बोलने का तरीका, चेहरे के हाव-भाव, डांस और बॉडी लैंग्वेज सामान्य से थोड़ी अलग और बेहद पहचानने योग्य है. शायद यही वजह है कि उनकी छोटी-सी क्लिप भी दर्शकों को याद रह जाती है.
View on Instagram
हाल ही में उनका एक खास तरह से चलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. लोगों ने उनके इस अंदाज को लेकर तरह-तरह के मीम बनाए. बाद में रवि किशन ने खुद बताया कि वह जानबूझकर ऐसा नहीं कर रहे थे. दरअसल, वहां जगह कम थी, इसलिए उन्हें साइड में होकर चलना पड़ा था. लेकिन इंटरनेट ने उस साधारण-सी घटना को अपने अंदाज में मजेदार बना दिया.
View on Instagram
Ravi Kishan Don't Follow Trend, He Become the Trend: ट्रेंड फॉलो नहीं करते, खुद ट्रेंड बन जाते हैं
रवि किशन की इंटरनेट लोकप्रियता की खास बात यह है कि वह ट्रेंड के पीछे भागते हुए नजर नहीं आते. उनके पुराने वीडियो भी अचानक नए मीम ट्रेंड का हिस्सा बन जाते हैं। उनका डांस स्टेप हो या कोई पुराना डायलॉग, सोशल मीडिया यूजर्स उसमें अपनी क्रिएटिविटी जोड़कर नई रील तैयार कर देते हैं.
View on Instagram
दिलचस्प बात यह है कि रवि किशन ने इस लोकप्रियता को कभी गंभीरता से लेने के बजाय इसे पूरी तरह एन्जॉय किया है। जिस डांस स्टेप और पोज पर मीम बनाए गए, उसे उन्होंने मजाक में अपना सिग्नेचर स्टेप तक बना लिया। उनकी यह स्पोर्ट्समैन स्पिरिट सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही हैं.
Instagram Users Love Ravi Kishan's Reels: जब इंस्टाग्राम यूजर्स ने बनाए रवि किशन रील्स
रवि किशन के पुराने इंटरव्यू और बयानों के क्लिप्स - जैसे "Money follows money", "They were three people", और "मुझे देश का बुलावा आया है" -अपने अनोखे देसी-अंग्रेजी एक्सेंट, ओवर-द-टॉप ड्रामेटिक एक्सप्रेशन्स और अनजाने में पैदा हुए ह्यूमर की वजह से इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो गए. मीमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने उनके इन गंभीर अंदाज में बोले गए डायलॉग को डेली रील्स में शामिल किया.
View on Instagram
उनकी हास्यास्पद परिस्थितियों (जैसे सैलरी का इंतज़ार, ऑफिस के ड्रामे या दोस्तों की अजीब बातें) पर लिप-सिंक और बैकग्राउंड ऑडियो के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया. उनकी बात करने की यह अनूठी शैली इतनी आकर्षक और रिलेटेबल बन गई कि देखते ही देखते यह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक बड़ा ट्रेंड बन गई, जिसने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया.
Riva Share and Laughs on Father Ravi Kishan's Memes and Reels: बेटी भी पापा के मीम्स देखकर खूब हंसती हैं
रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने हाल ही में बताया कि उनका परिवार भी इन वायरल मीम्स को खूब एन्जॉय करता है. उन्होंने कहा कि परिवार के लोग एक-दूसरे के साथ रवि किशन से जुड़े मीम्स और रील्स शेयर करते हैं और उन पर हंसते हैं. रीवा के मुताबिक, कई बार सुबह की बातचीत भी इन्हीं मीम्स से शुरू होती है. उन्होंने अपने पिता की इस लोकप्रियता को उनकी लंबी मेहनत और सफर का नतीजा बताया.
View on Instagram
रिव्वा खुद भी इस मजेदार ट्रेंड का हिस्सा बन चुकी हैं. उन्होंने अपने पिता से जुड़े वायरल कंटेंट पर रील बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया. यानी रवि किशन का मीम ट्रेंड अब सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी इंटरनेट पर कंटेंट दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए