Shahid kapoor: रील लाइफ में एक्टर, रियल लाइफ में ड्रग्स सप्लायर? शाहिद कपूर की देवा फिल्म के इस को-एक्टर की गिरफ्तारी से हड़कंप
रूहुल्लाह मेहदी और शाहिद कपूर, फोटो इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ में नजर आए एक्टर और मॉडल रूहुल्लाह मेहदी को मुंबई की काशीमीरा पुलिस ने 28 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
Deva Shahid Kapoor Co-star Rohullah Mehdi Drug Case: 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ नजर आए एक्टर और मॉडल रूहुल्लाह मेहदी को ड्रग्स तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, काशीमीरा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेहदी और उनके एक साथी को 28 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा है.
Shahid Kapoor's Deva Co-Star Rohullah Mehdi Is in Police Custody: पुलिस कस्टडी में हैं रूहुल्लाह मेहदी
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि रूहुल्लाह मेहदी ड्रग्स की कथित सप्लाई के लिए दहिसर चेक नाका इलाके में आने वाले हैं. इसके बाद काशीमीरा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने एक टीम बनाई और इलाके में निगरानी शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मेहदी और उनके साथी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि रूहुल्लाह मेहदी जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल मुंबई के गोरेगांव में रह रहे थे. फिल्मों के अलावा वह कुछ वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं.
">#WATCH | Thane, Maharashtra: Rohullah Mehdi, who worked alongside Bollywood star Shahid Kapoor in the film "Deva," has been arrested in a drug trafficking case.
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Visuals from Kashimira Police Station
(Source: Mira-Bhayander Police) https://t.co/gZdvzefuaB pic.twitter.com/HuSYF5Ri7T
गिरफ्तारी के बाद मेहदी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. पुलिस अब इस मामले की आगे जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित तौर पर ड्रग्स की सप्लाई कहां और किन लोगों को की जानी थी.
Rohullah Seen in Shahid's Deva: ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ आए थे नजर
रूहुल्लाह मेहदी ने फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ काम किया था. रोशन एंड्र्यूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

Deva' Story: देवा की कहानी
‘देवा’ साल 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ पर आधारित थी. कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी एक दुर्घटना के बाद याददाश्त चली जाती है. इसके बाद वह अपने अतीत को समझने और एक साथी पुलिस अधिकारी की हत्या की जांच दोबारा शुरू करने की कोशिश करता है.
फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.
Shahid Kapoor's Recent Released Films: शाहिद कपूर रीसेंट फिल्म्स
शाहिद कपूर की पिछली कुछ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. ‘देवा’ और ‘ओ’रोमियो’ जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली. वहीं, उनकी हालिया फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने व्यावसायिक तौर पर बेहतर प्रदर्शन किया. इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आईं.
Shahid Kapoor Workfront: शाहिद कपूर वर्कफ्रंट
फिल्म को हालांकि दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. अब शाहिद कपूर अपने चर्चित वेब शो ‘फर्जी’ (Farzi) के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: थिएटर में मिस हो गई 'Cocktail 2'? जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर और कब होगी स्ट्रीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए