बिहार की सारी लड़कियां लट्टू हो जाएंगी... लालू यादव के बेटे ने मल्लिका शेरावत के लिए पहनी टक्सीडो, Video

Updated:
विज्ञापन

मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव की मजेदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. एक्ट्रेस उनको टक्सीडो पहनने के लिए कहती हैं. बाद में वह कहती हैं, ''बिहार की सारी लड़कियां लट्टू हो जानी है आप पर.''

विज्ञापन

भोजपुरी बवाल में जहां बीते दिनों काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही थी. वहीं अब जो प्रोमो आउट हुआ है, उसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत लालू यादव के बेटे संग मस्ती कर रही हैं. स्टार्स की बॉन्डिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Mallika Sherawat-Tej Pratap Yadav Chemistry: मल्लिका और तेजू भैया की क्यूट केमिस्ट्री ने बनाया माहौल

जियोहॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें मल्लिका शेरावत, तेज प्रताप यादव को देखकर कहती हैं, देखिये पर्सनैलिटी तो आपकी हीरो जैसी है ही... मैं आपको टक्सीडो सूट में देखना चाहती हूं. इसके बाद तेज का क्लिप आता है, जिसमें वह ब्लैक कलर का सूट पहनते हैं. फिर जैसे ही वह एक्ट्रेस के सामने आते हैं, वह कहती हैं , ''क्यूट हीरों.'' फिर मल्लिका तेजू भैया के साथ सेल्फी क्लिक करवाती हैं और कहती है, ''देखिये ये सूट आप पर कितना जबरदस्त लग रहा है. देखना बिहार की सारी लड़कियां लट्टू हो जानी है आप पर.''

View on Instagram

Mallika Sherawat-Tej Pratap Yadav Gym Exercise: मल्लिका और तेजू भैया ने जिम में किया था एक्सरसाइज

एक दूसरे प्रोमो में मल्लिका और तेजू भैया जिम में एक्सरसाइज करते दिखाई दिए थे. इसमें एक्ट्रेस उनकी स्माइल की तारीफ करते हुए कहती हैं, ''आपकी स्माइल ने तो कमाल कर दिया.'' इस पर तेज प्रताप भोजपुरी अंदाज में जवाब देते हैं, ''रउआ मुसकुराहट भी बड़ा लाजवाब बा.'' इसके बाद मल्लिका उनसे अपनी राशि के हिसाब से सही रत्न के बारे में पूछती हैं. तेज प्रताप उन्हें एक खास पत्थर पहनने की सलाह देते हैं और बताते हैं कि इसे धारण करने से उनका ‘तेज’ और बढ़ेगा. मल्लिका भी तुरंत मजाकिया अंदाज में पूछ बैठती हैं, ''और कितना तेज आएगा?'' उनका ये सवाल सुनकर बातचीत का पूरा माहौल और भी फनी हो जाता है.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal: काजल राघवानी पर हीरो को फिल्म से निकलवाने का आरोप, आम्रपाली बोलीं- आपने पावर का गलत इस्तेमाल किया

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal Promo: तहार मुस्कराहट बड़ा लाजवाब बा… मल्लिका शेरावत की स्माइल पर फिदा हुए तेजू भैया, हाथ देखकर कह दी ये बात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन