Bhojpuri Bawal Promo: तहार मुस्कराहट बड़ा लाजवाब बा… मल्लिका शेरावत की स्माइल पर फिदा हुए तेजू भैया, हाथ देखकर कह दी ये बात
मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप, फोटो- इंस्टाग्राम
‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत की मजेदार जुगलबंदी देखने को मिली. दोनों ने साथ में एक्सरसाइज की और फिर हाथ देखकर भविष्य से जुड़ी बातें भी कीं.
Bhojpuri Bawal Promo: भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आया है और इस बार शो में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी. अब तक काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे की नोकझोंक चर्चा में थी, लेकिन नए प्रोमो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत की मजेदार जुगलबंदी ने पूरा ध्यान खींच लिया है. दोनों कभी साथ में कसरत करते नजर आ रहे हैं, तो कभी एक-दूसरे से मजेदार बातें करते दिख रहे हैं.
जिम में साथ दिखे तेजू भैया और मल्लिका
View on Instagram
प्रोमो में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव साथ में जिम में एक्सरसाइज करते नजर आते हैं. मल्लिका जिस तरह से वर्कआउट करती हैं, तेजू भैया भी उन्हें देखकर उसी तरह एक्सरसाइज करने की कोशिश करते हैं. इसी दौरान मल्लिका उनकी स्माइल की तारीफ करती हैं और कहती हैं, “आपकी स्माइल ने तो कमाल कर दिया!” इसके जवाब में तेज प्रताप अपने भोजपुरी अंदाज में कहते हैं, “रउआ मुसकुराहट भी बड़ा लाजवाब बा.” तेजू भैया की ये बात सुनकर मल्लिका जोर-जोर से हंसने लगती हैं.
तेजू भैया ने मल्लिका का देखा हाथ
View on Instagram
दूसरे प्रोमो में दोनों एक शांत जगह पर बैठकर बातें करते नजर आते हैं. यहां तेज प्रताप पंडित जी बनकर मल्लिका का हाथ देखते हैं. वह कहते हैं कि मल्लिका का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, लेकिन जिंदगी में उन्हें लोगों ने काफी दुख भी दिया है.
इसके बाद मल्लिका उनसे पूछती हैं कि राशि के हिसाब से उन्हें कौन सा रत्न पहनना चाहिए. तेज प्रताप उन्हें एक पत्थर के बारे में बताते हैं और कहते हैं कि इसे पहनने से उनका ‘तेज’ बढ़ेगा. मल्लिका भी मजाकिया अंदाज में पूछती हैं, “और कितना तेज आएगा?” उनका ये सवाल सुनकर माहौल और भी मजेदार हो जाता है.
सोशल मीडिया पर पसंद आ रही जोड़ी
तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत की यह अनोखी जोड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. प्रोमो में दोनों की बातचीत और मस्ती देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. शो के इस एपिसोड में दोनों के बीच और क्या मजेदार बातचीत होती है, यह देखना दिलचस्प होगा.



ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal: काजल राघवानी पर हीरो को फिल्म से निकलवाने का आरोप, आम्रपाली बोलीं- आपने पावर का गलत इस्तेमाल किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए