Bigg Boss 20 में ये 13 स्टार्स मचा सकते हैं धमाल, भोजपुरी बवाल की ये एक्ट्रेस भी ग्लैमरस अदाओं से करेंगी इम्प्रेस
करण वाही आम्रपाली दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 देखने के लिए फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. इस सीजन में कौन से स्टार्स घर के अंदर धमाल मचाएंगे और एक दूसरे से भिड़ेंगे इसकी अनऑफिशियल लिस्ट सामने आ गई है.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. सलमान खान एक बार फिर घर के अंदर कुछ कंटेस्टेंट्स को भेजेंगे और वीकेंड का वार में उनकी क्लास लगाएंगे. रियलिटी शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है. ऐसे में टीवी स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज, भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस और कई अलग-अलग बैकग्राउंड से जुड़े नाम इस बार चर्चा में हैं.
ये स्टार्स बिग बॉस 20 में मजा सकते हैं धमाल
बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक जनता के फैसले के बाद रिया अहीर और लव गिल एंट्री कर सकते हैं.
- करण वाही
- अमन गांधी
- उदिति सिंह (करण वाही पूर्व प्रेमिका)
- काजी तौकीर
- मैरी कॉम
- अर्शिफा खान
- कुशल तंवर
- अंजलि अरोड़ा
- युक्ति कपूर
- ईशा रिखी (बादशाह की एक्स वाइफ)
- खुशी दुबे
- आम्रपाली दुबे
- शौविक चक्रवर्ती
करण वाही
टीवी एक्टर और होस्ट करण वाही बिग बॉस 20 में एंटर कर सकते हैं. ‘दिल मिल गए’ जैसे शो में अपनी पहचान बना चुके करण इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हैं. बिग बॉस तक की मानें तो उनका नाम फाइनल है. हालांकि मेकर्स या फिर एक्टर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
View on Instagram
अरिशफा खान
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अरिशफा खान भी सलमान खानके शो में एंट्री ले सकती हैं. उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी.
ये भी पढ़ें: TV Hosting King: कौन है छोटे पर्दे की होस्टिंग का असली 'Bigg Boss', जानिए किसका है राज
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इस बार बिग बॉस 20 में धमाल मचाएंगी. एक्ट्रेस को भोजपुरी बवाल में देखा गया था. जहां उन्होंने निरहुआ संग अपने रिश्ते का राज भी खोला. साथ ही बताया कि वह बच्चा गोद लेना चाहती हैं.
View on Instagram
माही विज
माही विज का नाम भी इस सीजन के लिए सामने आया है। ‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे शोज से पहचान बनाने वाली माही विज को कथित तौर पर ‘बिग बॉस 20’ के लिए अप्रोच किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शो में एंट्री लेंगी. हालांकि ऑफिशियल डिटेल्स आना बाकी हैं.
मैरी कॉम
ओलंपिक पदक विजेता और बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम का नाम इस लिस्ट में सामने आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी सलमान खान के इस शो के जरिए रियलिटी टीवी में डेब्यू कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में होगी गुल्लू की एंट्री? स्प्लिट्सविला और रोडीज जीत चुके हैं कुशल तंवर
उदिता सिंह
उदिता सिंह का नाम भी करण वाही के साथ लगातार चर्चा में है.
गुल्लू उर्फ कुशल तंवर
कुशल तंवर, जिन्हें गुल्लू के नाम से भी जाना जाता है, ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री कर सकते हैं.
काजी तौकीर
सिंगर और रियलिटी शो स्टार काजी तौकीर का नाम भी रूमर्ड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में है. ‘फेम गुरुकुल’ जीतने के बाद उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए