Bigg Boss 20 में होगी गुल्लू की एंट्री? स्प्लिट्सविला और रोडीज जीत चुके हैं कुशल तंवर
कुशल तंवर, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है. एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 और रोडीज XX के विनर कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के शो में आने की खबरें हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.
रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. शो के प्रीमियर से पहले कई कंटेस्टेंट्स के नाम चर्चा में हैं और अब इस लिस्ट में एक ऐसा नाम जुड़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 और रोडीज XX के विनर कुशल तंवर उर्फ गुल्लू बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक गुल्लू की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में उनका नाम फिलहाल रिपोर्ट्स और चर्चाओं तक ही सीमित है.
कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू?
कुशल तंवर को रियलिटी टीवी की दुनिया में गुल्लू के नाम से जाना जाता है. उन्होंने एमटीवी स्प्लिट्सविला X6, जिसे स्प्लिट्सविला 16 के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलावा गुल्लू एमटीवी रोडीज XX के भी विनर रह चुके हैं. यानी बिग बॉस के घर में आने से पहले ही उनके पास दो बड़े रियलिटी शो जीतने का अनुभव है. गुल्लू की जीत की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. इससे पहले उन्होंने जी टीवी के शो मां है ना में भी जीत हासिल की थी. ऐसे में अगर वह बिग बॉस 20 में एंट्री करते हैं तो यह उनके रियलिटी शो करियर का एक और बड़ा पड़ाव होगा.
रुरु ठाकुर और कायरा समेत इन नामों की भी चर्चा
बिग बॉस 20 में सिर्फ गुल्लू ही नहीं, बल्कि रुरु ठाकुर और कायरा के नाम भी सामने आ रहे हैं. हालांकि इन दोनों की एंट्री को लेकर भी मेकर्स ने अभी कोई फाइनल अनाउंसमेंट नहीं किया है. इसके अलावा मिस्टर फैसू, अंजलि अरोड़ा, निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी जैसे नाम भी आगामी सीजन से जोड़े जा रहे हैं. इन सभी नामों को लेकर फिलहाल रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं और आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट का इंतजार है.
6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20
बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के एपिसोड पहले जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम होंगे, जबकि इसके बाद कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट के तौर पर वापसी करने वाले हैं. यह बिग बॉस का 20वां सीजन है और इसे लेकर मेकर्स कई नए ट्विस्ट लाने की तैयारी में हैं.
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 में नहीं दिखेंगे Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट्स? पामेला सेरेना ने बताया पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










