Sohail Khan Weight Loss: न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर... अचानक 12 किलो वजन घटाने पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

सोहेल खान, फोटो- इंस्टाग्राम

सोहेल खान के 12 किलो वजन घटने के बाद उनके लुक और ओजेम्पिक के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे. अब एक्टर ने खुद बताया कि आखिर उनका वजन क्यों कम हुआ और क्या उन्होंने वजन घटाने की कोई दवा ली थी.

विज्ञापन

Sohail Khan इन दिनों अपने वजन को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में रियलिटी शो ‘अलायन्स’ की रैप-अप पार्टी से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर फैंस उनके बदले हुए लुक पर हैरान रह गए. सोहेल काफी स्लिम नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी सेहत को लेकर सवाल करने लगे. कुछ लोगों ने तो यहां तक कयास लगा दिए कि वजन कम करने के लिए उन्होंने Ozempic या किसी फैट बर्नर का इस्तेमाल किया है. अब सोहेल खान ने खुद इन सवालों का जवाब दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला...

Sohail Khan Weight Loss: आखिर क्यों घटा 12 किलो वजन?

रियलिटी शो ‘अलायन्स’ में सलमान खान जब सोहेल से मिलने पहुंचे थे, तब एक्टर ने बताया था कि उन्होंने 12 किलो वजन कम किया है. अब शो की रैप-अप पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद उनका बदला हुआ लुक एक बार फिर चर्चा में आ गया.

सोहेल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि शो में जाने के कुछ ही दिनों बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी.

उन्होंने कहा, “शुरुआत के कुछ दिनों में मुझे थोड़ी घुटन महसूस हुई, क्योंकि पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बना था. शो में जाने के पहले ही हफ्ते में पेट की समस्या भी हो गई थी.”

एक्टर ने आगे बताया कि इसके बावजूद शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनका काफी ख्याल रखा.

सोहेल ने कहा, “मुझे सिर्फ अपनी डाइट कंट्रोल करनी थी, क्योंकि मैं शो के चैलेंज का हिस्सा बनना चाहता था और उस नए परिवार और दोस्तों के साथ आखिरी दिन तक रहना चाहता था, जो अब जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे.”

Sohail Khan On Ozempic: ‘न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर’

सोहेल के वजन घटने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या उन्होंने वजन कम करने के लिए Ozempic लिया है. अब एक्टर ने इन सभी अटकलों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है.

सोहेल ने कहा, “तो कोई ओजेम्पिक नहीं, कोई फैट बर्नर नहीं. मैं सिर्फ सभी से मिलने वाले प्यार और स्नेह को भरपूर मात्रा में ले रहा हूं.”

यानी एक्टर ने साफ कर दिया कि उनके वजन कम होने के पीछे किसी वजन घटाने वाली दवा या फैट बर्नर का हाथ नहीं है. उन्होंने बताया कि शो के दौरान तबीयत खराब होने और खाने पर कंट्रोल करने की वजह से उनका वजन कम हुआ.

Sohail Khan Health: शो के पहले हफ्ते में ही बिगड़ी थी तबीयत

सोहेल ने बताया कि रियलिटी शो में जाना उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था. पहली बार वह इस तरह के शो का हिस्सा बने थे, इसलिए शुरुआत में उन्हें थोड़ा असहज महसूस हुआ. इसके साथ ही पहले हफ्ते में पेट की बीमारी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी.

उन्होंने कहा, “पहले कुछ दिनों में मुझे थोड़ा क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस हुआ, क्योंकि रियलिटी शो का हिस्सा बनना मेरे लिए पहली बार था. शो में जाने के पहले ही हफ्ते में पेट की बीमारी ने इसे और बढ़ा दिया.”

हालांकि, कंटेस्टेंट्स के प्यार और चिंता ने उन्हें शो में बने रहने की हिम्मत दी.

सोहेल के मुताबिक, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि कंटेस्टेंट्स ने न सिर्फ मेरी सेहत को लेकर, बल्कि हर समय जिस तरह प्यार और चिंता दिखाई, उसी वजह से मैं पांच हफ्ते तक शो में रहा, जबकि पहले ही हफ्ते में मेरी तबीयत खराब हो गई थी.”

यह भी पढ़ें: सोहेल खान का बदला लुक देख हैरान हुए लोग, क्या Weight Loss के पीछे है Ozempic? जानें पूरी सच्चाई



विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola