लीक हुआ वॉट्सऐप नंबर, आने लगीं धमकियां, जब Vikrant Massey को इस फिल्म के लिए झेलनी पड़ी थी मानसिक प्रताड़ना
विक्रांत मैसी, फोटो- इंस्टाग्राम
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां और लीक हुआ था पर्सनल डेटा. जानिए शेखर सुमन के शो में एक्टर ने ट्रोलिंग और मेंटल हेल्थ पर क्या बड़े खुलासे किए.
Vikrant Massey The Sabarmati Report: एक्टर विक्रांत मैसी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिली आलोचना और ट्रोलिंग का उनकी मेन्टल और इमोशनल हेल्थ पर गहरा असर पड़ा था. हाल ही में वह शेखर सुमन के टॉक शो में पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' (The Sabarmati Report) की रिलीज के बाद मिले ट्रॉल्लिंग, धमकियों और अपनी निजी जानकारी लीक होने के एक्सपीरियंस शेयर किया. उस समय उनका बेटा सिर्फ छह महीने का था, जिससे यह दौर उनके लिए और भी मुश्किल बन गया था.
The Sabarmati Report Propaganda Film-फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया
विक्रांत ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ और कई लोगों ने इसे "प्रोपेगैंडा" बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म पर उन्हें गर्व है, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार गालियां मिलीं. उनका व्हाट्सएप नंबर और कार का नंबर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके कारण उन्हें खुलेआम धमकियां मिलने लगीं.
उन्होंने बताया कि उस समय वह एक नए पिता बने थे और उनका बेटा सिर्फ छह महीने का था. इस वजह से इन घटनाओं का उन पर गहरा असर पड़ा. हालांकि, समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और समझा कि ऐसे लोगों की बातों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब उनके लिए सबसे ज्यादा मायने उनके परिवार और अपने लोगों की जिम्मेदारी रखती है.
About The Sabarmati Report Film: द साबरमती रिपोर्ट' के बारे में
'द साबरमती रिपोर्ट' 2024 में रिलीज हुई हिंदी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन धीरज सरना ने किया है. फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से प्रेरित है, जिसमें 59 लोगों की मौत हुई थी. यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
">Vikrant Massey said that after The Sabarmati Report movie, his WhatsApp number and even his car details were leaked online.
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) August 14, 2026
He revealed that people even knew his car's number, color, and the route he used.
The actor said all this negativity took a serious toll on his mental… pic.twitter.com/3MoL4bckWv
फिल्म की कहानी पत्रकार समर कुमार (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें गोधरा ट्रेन हादसे की रिपोर्टिंग के लिए भेजा जाता है. कई साल बाद पत्रकार अमृता गिल (राशि खन्ना) को उनकी पुरानी रिपोर्ट मिलती है और वह इस मामले की सच्चाई जानने के लिए समर के साथ जांच शुरू करती हैं.
Vikrant Massey Work Front: विक्रांत मैसी वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'मुसाफिर कैफे' के पहले सीजन को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) ने इसे दूसरे सीजन के लिए भी मंजूरी दे दी है. नए सीजन में विक्रांत एक बार फिर चंदर के किरदार में दिखाई देंगे. उनके साथ वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना, सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिलहाल शो की शूटिंग जारी है और पहले सीजन के अंत के बाद दर्शकों को दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey : अभिनेता ने स्वीकारा हिंदी नहीं अंग्रेजी नोवेल्स है उनकी पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशा कुमारी
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









